Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात के रहस्यपूर्ण स्थल!

गुजरात के रहस्यपूर्ण स्थल!

गुजरात भारत के मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है। विविध संस्कृति और भौगोलिक स्थिति के साथ इस राज्य में पर्यटन के लिए बहुत सारी जगह हैं। प्राचीन सामुद्री तट, कच्छ की खाड़ी, और यहाँ की पर्वतमलाएँ, यहाँ की कुछ प्रमुख जगहों में से एक हैं। इन सबके अलावा गुजरात में कुछ ऐसी भी रहस्यपूर्ण और डरावनी जगहें हैं जो आपके अंदर सिरहन पैदा कर देंगी।

चलिए चलते हैं, गुजरात की कुछ ऐसी ही जगहों की सैर पर!

तुलसी श्याम

तुलसी श्याम की गुरुत्वाकर्षण विरोधी सड़क गिर नैशनल पार्क में स्थित है। इस 150 मीटर लंबी खड़ी सड़क पर गाड़ियाँ उपर की ओर चलती हैं। जो भी इस रास्ते में पानी भरते हैं उन्होंने देखा है कि यहाँ पानी भी गुरुत्वाकर्षण विरोधी खिंचाव की वजह से उपर की ओर बहता है।

Kala Dungar

काला दूंगर
Image Courtesy:
Superfast1111

काला दूंगर

काला दूंगर, कच्छ की खाड़ी का सबसे उच्च बिंदु है। इस जगह को एक रहस्यमयी जगह भी मानते हैं। यहाँ माना जाता है कि जो भी इस क्षेत्र में दौड़ता है उसकी तेज़ी खुद ही बढ़ जाती है चाहे वह उपर की तरफ दौड़ रहा हो या नीचे की तरफ।

दुमस बीच

सूरत का दुमस बीच भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। कई असाधारण गतिविधियाँ यहाँ लोगों द्वारा दर्ज की गयी हैं। सदियों पहले यह जगह एक क़ब्रगाह हुआ करती थी, जो यहाँ के डरावने होने का एक कारण हो सकती है।

Dumas Beach

दुमस बीच
Image Courtesy: Rahul Bhadane

उन्नई

उन्नई गुजरात में बरदोली के पास एक ऐतिहासिक स्थान है, जहाँ एक तालाब है जिसे जादुई संपत्ति होने के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि, इस तालाब के पानी से लोगों की कोई भी बीमारी अच्छी हो जाती है। इस तालाब का पानी पूरे साल गर्म रहता है।

जादुई पत्थर

गुजरात में एक छोटा सा गाँव है, करियाणा। इस गाँव में कुछ जादुई पत्थर पाए जाते हैं, जिनमें से विभिन्न तरह की आवाज़ें आती हैं बिना उन्हें किसी से स्पर्श किए हुए। इन पत्थरों के कारण यह गाँव गुजरात की रहस्यमयी जगहों में से एक है।

Bhuj

भुज
Image Courtesy: Rahul Zota

गुजरात के अन्य आकर्षक केंद्र

गुजरात की पर्यटन के अलावा देश में और भी माँग है। इस राज्य में और भी कई जगह हैं जो पर्यटक स्थान होने के लिए प्रसिद्ध हैं। भुज, जूनागढ़, कच्छ, गाँधीनगर और सोमनाथ उनमें से कुछ जगहें हैं।

गुजरात में घूमने का उचित समय

गुजरात तटीय क्षेत्र पर बसा है, इसलिए यहाँ बारिश के मौसम में बहुत ज़्यादा बारिश होती है और गर्मी के मौसम में बहुत गर्मी। ठंड का मौसम गुजरात पर्यटन के लिए सबसे उचित समय है जो नवंबर से फ़रवरी का महीना है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+