Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मेरठवासी अब कहेंगे दिल्ली दूर नहीं, पहुंचे मात्र 40 मिनट में : जल्द दिल्ली में चलेगी नमो भारत ट्रेन, कब से?

मेरठवासी अब कहेंगे दिल्ली दूर नहीं, पहुंचे मात्र 40 मिनट में : जल्द दिल्ली में चलेगी नमो भारत ट्रेन, कब से?

दिल्ली में पहुंच चुकी है नमो भारत ट्रेन। जी हां, साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक 12 किमी लंबे खंड पर नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। 12 किमी लंबा यह खंड दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर का ही हिस्सा है, जिसपर 5 अक्तूबर से ट्रायल रन शुरू हो गया है। 12 किमी लंबा यह खंड साहिबाबाद RRTS स्टेशन को न्यू अशोक नगर RRTS से जोड़ेगी, जिसमें एक और RRTS स्टेशन आनंद विहार भी शामिल होगा।

इस ट्रायल रन के सफल होने और मेरठ से साहिबाबाद के बीच नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद मेरठवासी कह सकेंगे कि अब दिल्ली दूर नहीं।

namo bharat trail run

दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेनों के पूरी तरह से शुरू होने के बाद यह दूरी 40 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी। जो निश्चित रूप से उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो काम के सिलसिले में अक्सर मेरठ से दिल्ली आते-जाते रहते हैं।

इस ट्रेन सेवा के बारे में नेशनल कैपिटल रिजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) के एक अधिकारी ने Times of India से बात करते हुए कहा कि नमो भारत ट्रेनों का दिल्ली में प्रवेश करना एक बड़ी उपलब्धि है। 12 किमी लंबे साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर खंड पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने से दिल्ली अब मेरठ के और भी करीब आ जाएगी।

ट्रायल रन शुरू होते समय NCRTC के एमडी शलभ गोयल भी मौजूद थे। शनिवार को ट्रायल रन के दौरान नमो भारत ट्रेनों को मैनुअली चलाया गया ताकि सभी संरचनाओं की जांच की जा सकें। NCRTC के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे परीक्षण आगे बढ़ेगा NCRTC नमो भारत ट्रेन के परफॉर्मेंस के साथ ही ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (PSD) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम के तालमेल की भी जांच की जाएगी। अगले कुछ महीनों के दौरान व्यापक ट्रायल रन, हाई स्पीड टेस्ट आदि करने की भी योजना बनायी गयी है।

namo bharat train meerut to delhi

फूट ओवरब्रिज से जुड़ेंगे RRTS और मेट्रो स्टेशन

संभावना जतायी जा रही है कि आनंद विहार RRTS स्टेशन का व्यस्ततम स्टेशन बन जाएगा। क्योंकि आनंद विहार में एक मेट्रो स्टेशन से होकर 2 मेट्रो लाइन गुजरते हैं, एक रेल स्टेशन है, दो ISBT - जिसमें से एक दिल्ली की तरफ और दूसरा कौशांबी, उत्तर प्रदेश की तरफ है। वहीं बात अगर न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन की हो, तो यह न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है।

यातायात के इन दोनों साधनों को एक-दूसरे से मिलाने के लिए NCRTC फूट ओवरब्रिज भी बनाएगी जो मेट्रो स्टेशन को RRTS स्टेशन से जोड़ेगी। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन पर दो और फूट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे जिसमें एक चिल्ला विलेज और मयूर एक्सटेंशन को जोड़ेगा। वहीं दूसरा पुराने शिव मंदिर इलाके से न्यू अशोक नगर तक आवाजाही को आसान बनाएगा। इन फूट ओवरब्रिज से सबसे ज्यादा फायदा न्यू अशोक नगर में रहने वाले लोगों को होगा।

sahibabad to new ashok nagar delhi namo bharat train

कौन-कौन से स्टेशनों पर होता है नमो भारत ट्रेनों का संचालन?

वर्तमान में नमो भारत ट्रेनों का संचालन साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण के बीच 42 किमी में किया जाता है। जिन स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन होता है वे निम्न हैं :

  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो
  • मुरादनगर
  • मोदी नगर साउथ
  • मोदी नगर नॉर्थ
  • मेरठ साउथ

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यह कॉरिडोर 54 किमी लंबा हो जाएगा। इस कॉरिडोर में 3 नये RRTS स्टेशन जुड़ेंगे, जो हैं न्यू अशोक नगर, आनंद विहार और सराय काले खां। बताया जाता है कि वर्तमान में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां सेक्शन का निर्माण कार्य अभी जारी है, जिसमें ट्रैक बिछाने का काम भी किया जा रहा है। इस काम के संपूर्ण होने के बाद चौथा स्टेशन, जंगपुर, जिसमें स्टैबलिंग यार्ड भी होगा, को बाद में तैयार किया जाएगा।

कब से शुरू होगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन?

इस बारे में रेलवे के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेनों का संचालन जून 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया जाता है कि इस खंड पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने के बाद दिल्ली से मेरठ पहुंचने में 1 घंटे से भी कम का समय लगेगा।

More News

    Read more about: train delhi railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+