Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के ये डेस्टिनेशन अगले साल के अंत तक बनकर हो जाएंगे तैयार...

भारत के ये डेस्टिनेशन अगले साल के अंत तक बनकर हो जाएंगे तैयार...

कुछ दिनों में अगला साल आने वाला है और हम सभी 2023 में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में अगले साल के लिए सभी कहीं न कहीं के लिए प्लानिंग कर रहे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अगले साल के अंत तक कुछ ऐसी निर्माणधीन जगहें हैं, जो बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएंगी। यहां उन जगहों की लिस्ट दी गई है। इन शानदार जगहों में भगवान राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर पहले स्थान पर है।

राम मंदिर, अयोध्या

अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर अगले साल के अंत तक (दिसंबर 2023) तैयार हो जाएगा, जो साल 2024 के शुरुआत में भक्तों के लिए खोला जाएगा। इस पर काम काफी तेजी के साथ किया जा रहा है और अब तक करीब 70 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है।

rama temple

अयोध्या मस्जिद

अयोध्या में बन रहे मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है। ऐसे में अगले साल के ट्रैवल बकेट लिस्ट में आप इसे शामिल कर सकते हैं।

नया पंबन ब्रिज

रामेश्वर में बन रहा नया पंबन ब्रिज (रेलवे लाइन) अगले साल मार्च (2023) तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे इस रास्ते से वालों के लिए सफर थोड़ा और रोमांचित हो जाएगा।

pamban bridge

बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, ओडिशा

ओडिशा के राउरकेला में बन रहा बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम वर्तमान में निर्माणधीन है, जो अगले साल 2023 तक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम होगा, जो 2023 पुरुषों के FIH हॉकी विश्व कप की मेजबानी भी करेगा।

आईजीआई एयरपोर्ट का चौथा रनवे

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई एयरपोर्ट) का चौथा रनवे बनकर तैयार हो गया है, जिसका ट्रायल इस महीने के अंत तक हो जाएगा। यह देश का एकमात्र एयरपोर्ट होगा, जहां चार रनवे की सुविधा होगी। यह 2023 तक चालू हो जाएगा।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: ayodhya rameshwaram rourkela delhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+