अगर आप किसी काम से दिल्ली गये हुए हैं और कुछ घंटों के काम के बाद वापस अपने घर लौटने वाले हैं लेकिन थकान इतनी ज्यादा हो गयी है कि वापसी का सफर शुरू करने से पहले थोड़ी देर आराम करना चाहते है। या फिर 10-12 घंटों के लिए रुकने की कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं जहां का किराया भी बजट के अंदर हो, तो अब आप दिल्ली मेट्रो रेल के POD होटल की बुकिंग कर सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास POD होटल 'Metrostay' की शुरुआत की है। शहर की भागादौड़ी के बीच POD होटल यात्रियों को कुछ पल रुककर अपनी थकान उतारने और फिर से तरोताजगी से भरने का मौका देगा।

POD होटल 'Metrostay' को छात्रों, ऑफिस के काम से कुछ घंटों के लिए दिल्ली आने वाले ऑफिस कर्मियों या फिर ऐसे लोग जो रातभर रुकने की कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, लेकिन होटल में ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, उनको ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। यहां सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं दी गयी हैं, जैसे बंक बिस्तर, लॉकर, एयर कंडिशनर और मिनी थिएटर जहां आप चाहे तो फिल्में भी देख सकेंगे।
स्लीपिंग POD उन लोगों के लिए बिल्कुल आदर्श जगह है जिन्हें अपने व्यस्त शिड्यूल में आराम करने के लिए भी थोड़ा सा वक्त निकालना पड़ता है। या फिर ऐसे यात्री जो कुछ समय के लिए दिल्ली में एक छोटा हॉल्ट लेकर आगे अपने रास्ते पर बढ़ जाएंगे।
खास बात यह है कि दिल्ली एयरपोर्ट से मात्र 20 मिनट की दूरी पर ही मेट्रो लाइन के पास ही POD होटल 'Metrostay' को बनाया गया है। जिसकी वजह से मेट्रो या ट्रेन यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट यात्रियों के लिए भी यहां तक पहुंचना आसान है।
आइए आपको POD होटल 'Metrostay' की विशेषताओं के बारे में बता देते हैं :
किराया और कितनी देर के लिए कर सकेंगे बुक?
India Today की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर आपने सामान्य रूप से POD होटल को बुक किया है तो आपको दोपहर तक चेक आउट कर देना होगा। अगर आपने 6 या 12 घंटे के लिए बुकिंग की है, तो उसके आधार पर ही आपका चेक-आउट समय निर्धारित होगा। POD होटल 'Metrostay' का किराया लगभग ₹400 है। आप कितनी देर के लिए 'Metrostay' में अपनी बुकिंग कर रहे हैं, किराया का निर्धारण उसके आधार पर होगा।
क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं?
- मुफ्त वाई-फाई
- जिम
- लाउंज और को-वर्किंग एरिया
- पार्किंग
- एयर कंडिशनर
- पीने का पानी
- कैफे
- मनोरंजन के लिए थिएटर
- लॉकर
कितनी तरह के कमरे उपलब्ध -
- डॉर्मिटरी बिस्तर
- फैमिली डॉर्मिटरी बिस्तर
- निजी गेस्ट रुम
कहां पर मौजूद है 'Metrostay'?
'Metrostay' दिल्ली एयरपोर्ट से महज 20 मिनट दूर दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट लाइन पर मौजूद है। यह होटल मेट्रो के यलो लाइन पर स्थित नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के ठीक विपरीत में मौजूद है।



Click it and Unblock the Notifications














