Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर का Plan हो गया रद्द तो मई-जून की भीषण गर्मी से राहत दिलाएंगे ये Hill स्टेशन, जल्दी से कर लें बुकिंग

कश्मीर का Plan हो गया रद्द तो मई-जून की भीषण गर्मी से राहत दिलाएंगे ये Hill स्टेशन, जल्दी से कर लें बुकिंग

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद एक ओर कश्मीर में घूमने गये बड़ी संख्या में पर्यटक वापस अपने-अपने शहरों की ओर लौट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे पर्यटकों की संख्या भी काफी ज्यादा है जिन्होंने कश्मीर घूमने जाने की अपनी योजना को रद्द कर दिया है। सारे Booking कैसिंल कर दी है, लेकिन दिल तो छुट्टियों में घूमने जाने को बेकरार है। इस दिल को कैसे समझाएं!

गर्मी की छुट्टियों में भीषण गर्मी से राहत पाने और मई-जून की तपती दोपहरी में अगर आप किसी Hill स्टेशन पर ही घूमने जाना चाहते हैं, तो आपके पास विकल्पों की कमी नहीं होगी। हां, यह जरूर है कि कश्मीर की नैसर्गिक सुन्दरता शायद आपको और कहीं देखने को न मिले लेकिन हर पहाड़ी क्षेत्र की अपनी अलग सुन्दरता है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है।

hill stations

कश्मीर का प्लान रद्द कर आप जिन पहाड़ी शहरों में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, उनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं -

1. शिलॉन्ग, मेघालय

एक ऐसा पहाड़ी शहर जिसके झरने गुनगुनाते हैं। अगर आपको भारत में स्कॉटलैंड को अनुभव करने का मन है तो शिलॉन्ग जाने की तैयारियां शुरू कर दे। यहां पेड़ों पर बना नॉनग्रेट डबल डेकर रूट ब्रिज एक ऐसी अनोखी चीज है, जिसे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी ही रह जाएंगी। अगर आप पहली बार शिलॉन्ग जा रहे हैं तो उमियाम लेक में बोटिंग का आनंद लेने से मत चुके। इसके साथ ही एलिफेंट फॉल्स और पुलिस बाजार का स्ट्रीट फुड तो मस्ट हैव है।

2. ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी तमिलनाडु का एकलौता पहाड़ी क्षेत्र है, जिसे Queen of the Nilgiris कहा जाता है। ऊटी कई लोगों की बटेक लिस्ट में काफी ऊपर होता है, क्योंकि यह हिल स्टेशन एक शांत और दिल को छु लेने वाला सुकून देता है। इस शहर को भारत का स्वीट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप ऊटी जाते हैं तो यहां वाटरफॉल्स, लेक और गार्डन्स को एक्सप्लोर करने का मौका बिल्कुल मत गंवाइएगा। इसके साथ ही टॉय ट्रेन राइड और चाय के बागानों में घूमना तो बनता है।

3. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

बात जब चाय की हो ही रही है, तो दार्जिलिंग के चाय के बागान अछुते कैसे रह जाएंगे भला। दार्जिलिंग गर्मियों के मौसम में और खासतौर पर मई-जून में घूमने के लिए आदर्श जगह है। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सवारी और न्यू जलपाईगुड़ी से आरे-तिरछे पहाड़ी रास्तों से होकर दार्जिलिंग तक का सफर आपको बड़ा ही रोमांचित करेगा।

hill stations

दार्जिलिंग की अपनी ट्रिप पर घूम, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना रेलवे स्टेशन है, तक टॉय ट्रेन को एंजॉय जरूर किजीएगा। इसके अलावा आसपास आपको कई ऐसी जगहें जैसे लामाहाटा, मीरिक आदि में चाय के बागानों पर भी घूम कर और वहां से दार्जिलिंग चाय की स्पेशल पत्तियां जरूर खरीदें।

4. चैल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय Hill स्टेशन शिमला के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन आप अगर किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो शिमला से महज 45 किमी की दूरी पर मौजूद चैल में चले जाएं। यह ऐसी जगह है, जहां आपको हर तरफ पाइन पेड़ों के जंगल देखने के लिए मिलेंगे, जो आपके दिल को सुकून पहुंचाएंगे।

चैल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां घूमने के लिए जाना तो बनता है। खासतौर पर अगर कोई मैच चल रहा हो, तब। इसके साथ ही चैल पैलेस भी घूमने जा सकते हैं जिसका निर्माण पटियाला के महाराज द्वारा करवाया गया था। जंगल और शहर की शांत सड़कों पर घूमना वाकई बहुत अच्छा लगेगा।

5. मुन्सियारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस पहाड़ी जगह के बारे में काफी कम लोगों को ही पता होता है। इस जगह पर घूमने आने वालों में ज्यादातर लोग ट्रैकर होते हैं। लेकिन यकीन मानिए, मुन्सियारी से आपको पंचचुल्ली की चोटियों का जो शानदार व्यू मिलेगा, वह और किसी भी पहाड़ी शहर से मिलना मुश्किल है। अगर आप यहां तक जा ही रहे हैं तो आसपास मौजूद बिर्थी वाटर फॉल, खलिया टॉप ट्रेक और इन रास्तों पर हिमालयी पक्षियों को निहारना व इनकी फोटो खिंचना बिल्कुल न भूले।

More News

    Read more about: shillong darjeeling ooty
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+