Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्रियंका-निक और परिणीति-राघव की तरह करनी है Grand Wedding तो चुने राजस्थान के ये पैलेस होटल

प्रियंका-निक और परिणीति-राघव की तरह करनी है Grand Wedding तो चुने राजस्थान के ये पैलेस होटल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हो, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हो, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हो या अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा हो। क्या आपने नोटिस किया, इनमें एक बात काफी कॉमन है। जी नहीं, हम चोपड़ा सिस्टर्स की बात नहीं कर रहे हैं।

Palace hotel

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी इन चारों जोड़ियों की शादी बहुत शानदार और Grand तो थी, पर इन चारों जोड़ियों ने ही अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के शानदार पैलेस होटल्स को ही चुना था। यही बात इनकी शादी में सबसे बड़ी समानता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उम्मैद भवन पैलेस, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सवई माधोपुर के सिक्स सेंस बरवारा फोर्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस और परिणीति चोपड़ा व राघव चड्डा ने उदयपुर के द लीला पैलेस को अपनी शादी का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाया था।

अगर आप भी इन सेलिब्रिटिज की तरह Grand डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं तो राजस्थान के इन पैलेस होटलों की बुकिंग कर सकते हैं। यकिन मानिए शादी का समारोह ऐसा शाही बन जाएगा कि इसमें शामिल होने वाले मेहमान सालों तक इस शादी को नहीं भूल सकेंगे।

Ummaid Bhavan

उम्मेद भवन पैलेस

इस पैलेस होटल में ही पूर्व विश्व सुन्दरी प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भारतीय और क्रिश्चन परंपरा के अनुसार शादी की थी। कहा जाता है कि बॉलीवुड में इसके बाद ना जानें कितने एक्टर्स ने शादी रचाई है लेकिन उम्मैद भवन के शाही लॉन में विदेशी मुंडे की ग्रैंड बारात को आज तक कोई नहीं भूल सका है।

The leela palace

द लीला पैलेस

पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाया द लीला पैलेस उदयपुर के लेक पिछोला के बीच में स्थित है। इस पैलेस होटल तक पहुंचने का एकमात्र जरिया नाव है। हाल ही में आप सांसद राघव चड्डा अपनी बारात लेकर घोड़ी नहीं बल्कि नाव पर सवार होकर परिणीति चोपड़ा संग शादी रचाने यहां पहुंचे थे। अगर आप भी अपनी शादी में इस Uniqueness को बरकरार रखना चाहते हैं तो द लीला पैलेस के विकल्प के बारे में जरूर सोचे।

Rambagh palace

रामबाग पैलेस

किसी जमाने में जयपुर के महाराज का निवास स्थान रहा रामबाग पैलेस लग्जरी और एलीगेंस का प्रतिक है। पैलेस के हर कमरे को शाही तरीके से सजाया गया है। ग्रैंड वेडिंग के लिए पैलेस का गार्डन और बॉलरूम ही काफी है। इस पैलेस की खुबसूरती इतनी है कि यहां एक दिन ठहरकर मन नहीं भरेगा। बता दें, रामबाग पैलेस ताज होटल ग्रुप का ही एक लग्जरी होटल है।

suryagarh palace hotel

सूर्यगढ़ पैलेस होटल

मरुस्थल के बीच में स्थित इस होटल में ही बॉलीवुड के शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी की थी। अगर हर तरफ फैले रेगिस्तान के बीच में पूरी तरह से राजस्थान का फील लेते हुए ग्रैंड वेडिंग का प्लान है तो इस होटल से अच्छा विकल्प और कुछ नहीं हो सकता है।

The Taj lake palace

ताज लेक पैलेस

उदयपुर के लेक पिछोला में ही मौजूद ताज लेक होटल ताज ग्रुप का देशभर में एकलौता होटल है, जो ऐसे अनोखे लोकेशन पर मौजूद है। अगर सिर्फ अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ एक ग्रैंड वेडिंग का प्लान बना रहे हैं, तो यह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट लोकेशन हो सकता है। इस होटल से उदयपुर के शहर और अरावली पहाड़ी का बहुत सुन्दर नजारा भी दिखाई देता है।

नरैन निवास पैलेस

जयपुर का यह हेरिटेज होटल हरियाली से घिरा हुआ है। शानदार कमरे और आसपास का खुबसूरत नजारे को आप बस निहारते ही रह जाएंगे। अगर आप किसी ऐतिहासिक जगह पर लग्जरीयस शादी करने का सपना देखते हैं तो जयपुर के इस पैलेस होटल को अपने विकल्प में जरूर शामिल करें।

More News

    Read more about: rajasthan tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+