Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Pics : नार्थ इंडिया की इन तस्वीरों को सिर्फ देखने मात्र से ही उड़ जाएंगे आपके होश

Pics : नार्थ इंडिया की इन तस्वीरों को सिर्फ देखने मात्र से ही उड़ जाएंगे आपके होश

By Staff

घूमना अपने आप में एक अलग तरह का सुख देता है जिसकी कल्पना को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। ट्रैवलिंग या यात्रा हम सभी को पसंद होती है। हम में से ऐसे कई लोग हैं जो घूमने के मौकों की तलाश करते हैं या यूं कहा कि ऐसे लोगों को ट्रैवल करने का बहाना चाहिए होता है। वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बस चुनिंदा मौकों पर ही घूमते हैं। प्रायः ये देखा गया है कि हम जब भी घूमने जाते हैं तो उन लोगों से सलाह लेना नहीं भूलते जो लोग उन स्थानों की यात्रा कर चुके हैं जहां हम जा रहे हैं।

Read : पूरा साउथ इंडिया अब हैं आपके डेस्कटॉप टैब और मोबाइल स्क्रीन पर, देखें कलरफुल तस्वीरें

साथ ही कई बार ये भी देखा गया है कि लोगों की राय हमें कन्फ्यूज कर देती हैं। बहरहाल हमारे इस लेख का उद्देश्य आपको विचलित करना नहीं है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अवगत करेंगे नार्थ इंडिया यानी उत्तर भारत के कुछ बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशनों से।

 डल झील

डल झील

श्रीनगर स्थित डल झील की एक मन को मोह लेने वाली तस्वीर।

फोटो कर्टसी - Basharat Alam Shah

कश्मीर

कश्मीर

कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है।
फोटो कर्टसी - Girish Suryawanshi

लद्दाख

लद्दाख

इंडस नदी के किनारे पर बसा ‘लद्दाख' , जम्मू और कश्मीर राज्य का एक प्रसिद्ध पर्यटन-स्थल है।
फोटो कर्टसी - ZeePack

डलहौजी

डलहौजी

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में स्थित धौलधार रेंज में बना एक टूरिस्‍ट प्‍वांइट है।
फोटो कर्टसी - Sunil Talasila

 स्पीति

स्पीति

स्पीति हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में एक दूरस्थ हिमालय की घाटी है।
फोटो कर्टसी - Ajith U

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्यों और शांत परिवेश के कारण पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Sanjoy Ghosh

 अल्मोड़ा

अल्मोड़ा

सुयाल और कोसी नदी के बीच 5 किमी लंबी घोड़े की पीठ के आकर की पहाड़ी पर बसा अल्मोड़ा कुमाऊं क्षेत्र का बेहद चर्चित हिल स्टेशन है।
फोटो कर्टसी - Travelling Slacker

 केदारनाथ

केदारनाथ

केदारनाथ उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह स्थान समुद्रतल से 3584 मीटर की ऊँचाई पर गढ़वाल हिमालय में स्थित है।
फोटो कर्टसी - Paul Hamilton

हिसार

हिसार

हिसार, हरियाणा राज्य में स्थित हिसार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है, जो नई दिल्ली के पश्चिम में 164 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
फोटो कर्टसी - Archit Ratan

 यमुना नदी

यमुना नदी

यमुना नदी के किनारे कि एक खूबसूरत तस्वीर। ये एक ऐसा नज़ारा है जो किसी भी पर्यटक का मन मोह सकता है।
फोटो कर्टसी - Melenama

पंजाब

पंजाब

पंजाब, भारत के उत्‍तर - पश्चिम में स्थित देश का सबसे छोटा राज्‍य होने के बावजूद भी पंजाब समृद्धि में आगे है।

Photo Courtesy: Umair

अमृतसर

अमृतसर

पंजाब में स्थित अमृतसर सिक्ख समुदाय का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र है। यह उत्तर-पश्चिम भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है।
फोटो कर्टसी - Koshy Koshy

बठिंडा

बठिंडा

बठिंडा पंजाब का एक बहुत ही पुराना और महत्वपूर्ण शहर है । यह मालवा इलाके में स्थित है ।
फोटो कर्टसी - Giridhar Appaji Nag Y

जामा मस्जिद, दिल्ली

जामा मस्जिद, दिल्ली

जामा मस्जिद भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद को सम्राट शाहजहां द्वारा बनवाया गया था।
फोटो कर्टसी - Sourav Das

हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली

हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली

मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा दिल्ली के प्रसिद्ध पुराने किले के पास स्थित है। इस मकबरे को हुमायूँ की याद में उनकी पत्नी हामिदा बानो बेगम द्वारा ने सन् 1562 में बनवाना शुरू किया था
फोटो कर्टसी - Arian Zwegers

दिल्ली - बस इश्क मोहब्बत और प्यार

दिल्ली - बस इश्क मोहब्बत और प्यार

भारत की यात्रा अपने आप में एक अनोखा अनुभव है, और इसकी राजधानी दिल्ली की सैर एक अमित संस्मरण साबित होगी।
फोटो कर्टसी - Koshy Koshy

चंडीगढ़

चंडीगढ़

पश्चिमोत्तर भारत में हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तराई में बसा चंडीगढ़ एक केन्द्रशासित प्रदेश है। रोचक बात यह है कि यह देश के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है।
फोटो कर्टसी - Rod Waddington

चंडीगढ़

चंडीगढ़

शहरी डिजाइन व निर्माण के कारण चंडीगढ़ को पूरे विश्व में भारत के पहले नियोजित शहर के रूप में जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Nitin Badhwar

सुखना झील

सुखना झील

चंडीगढ़ शहर में शिवलिक पर्वत श्रृंखला पर स्थित सुखना झील एक सुरम्य जगह है। यह मानव निर्मित झील करीब 3 किमी तक फैला हुआ है।
फोटो कर्टसी - Nitin Badhwar

 राजस्थान

राजस्थान

जयपुर, भारत के पुराने शहरों में से एक है जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। राजस्‍थान राज्‍य की राजधानी कहा जाने वाला जयपुर शहर एक अर्द्ध रेगिस्‍तान क्षेत्र में स्थित है।
फोटो कर्टसी - Nitesh Pandey

 जोधपुर

जोधपुर

जोधपुर, जयपुर के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान शहर है। अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण इस शहर को दो उपनाम 'सन सिटी' और 'ब्लू सिटी' मिले हैं।
फोटो कर्टसी - Travelling Slacker

 जयपुर

जयपुर

जयपुर, भारत के पुराने शहरों में से एक है जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। राजस्‍थान राज्‍य की राजधानी कहा जाने वाला जयपुर शहर एक अर्द्ध रेगिस्‍तान क्षेत्र में स्थित है।
फोटो कर्टसी - Nitesh Pandey

आगरा

आगरा

देश की राजधानी दिल्ली से 200 किमी दूर उत्तरप्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Sanyam Bahga

लखनऊ

लखनऊ

लखनऊ को नबाबों की नगरी के नाम से जाना जाता है, जो उत्‍तर प्रदेश की राजधानी है और गोमती नदी के तट पर स्थित है।
फोटो कर्टसी - Sushil Kashyap

इलाहाबाद

इलाहाबाद

उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा शहर इलाहाबाद कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण शहर है। यह न सिर्फ हिन्दुओं का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, बल्कि आज के भारत को बनाने में भी इसकी अहम भूमिका रही है।
फोटो कर्टसी - Partha Sarathi Sahana

 पटना

पटना

पाटलिपुत्र यानि आधुनिक समय का पटना, भारत का एक प्राचीन शहर था और आज बिहार की व्यस्त राजधानी है।
फोटो कर्टसी - Aksveer

रोहतास

रोहतास

ऐतिहासिक रूप से बिहार का रोहतास जिला पूर्व मौर्य काल में छठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व तक मगध साम्राज्य का हिस्सा था।
फोटो कर्टसी - Bihar Images

मधुबनी

मधुबनी

मधुबनी का नाम लेते ही सुंदर मधुबनी चित्रकला की तस्वीर जेहन में कौंधने लगती है। बिहार का मुधबनी जिला दरभंगा प्रमंडल का हिस्सा है।
फोटो कर्टसी - Chamko Rani

 खजुराहो

खजुराहो

खजुराहो, मध्‍यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक सुरम्‍य स्‍थल है जो विंध्‍य पर्वत श्रृंखला की पृष्‍ठभूमि में स्थित है। खुजराहो का नाम दुनिया के नक्‍शे पर विश्‍व धरोहर के रूप में जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Partha Sarathi Sahana

साँची

साँची

साँची, मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक छोटा सा गाँव है। यह स्थान अपने स्मारकों और बौद्ध स्तूपों के लिए प्रसिद्ध है।
फोटो कर्टसी - Arian Zwegers

ग्वालियर

ग्वालियर

ग्वालियर शहर आगरा के दक्षिण में 122 किलोमीटर दूर स्थित है जो मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी है। यह मध्य प्रदेश राज्य का चौथा बड़ा शहर है।
फोटो कर्टसी - Prashant Ram

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X