Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » इस बार राजस्थान से अलग ओडिशा के जयपुर की करें यात्रा

इस बार राजस्थान से अलग ओडिशा के जयपुर की करें यात्रा

ओडिशा का प्राचीन शहर जयपुर । places to visit in jeypore odisha

पूर्वी घाट की पहाड़ियों से घिरा जयपुर, ओडिशा राज्य का एक खूबसूरत गंतव्य है। ऐतिहासिक परिदृश्य के साथ यह प्राचीन शहर राज्य के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। जयपुर इतिहास और प्रकृति का शानदार सम्मिश्रण हैं, यानी कि यहां आकर आप न सिर्फ कुदरती खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे बल्कि आपको यहां अतीत से जुड़े प्राचीन किले-भवनों को देखने का मौका भी मिलेगा।

प्राकृतिक खजानों में आप यहां रहस्यमयी गुफाओं से लेकर खूबसूरत बगीचे तक देख सकते हैं। जयपुर का शाब्दिक अर्थ होता है 'विजय का शहर'। इस विशेष लेख में हमारे साथ जानिए पर्यटन के लिहाज से यह प्राचीन शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है। जानिए यहां के चुनिंदा सबसे शानदार स्थलों के बारे में।

 कोलाब बॉटनिकल गार्डन

कोलाब बॉटनिकल गार्डन

PC-Udaya245

जयपुर भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्राकृतिक खजानों में से एक कोलाब बॉटनिकल गार्डन की सैर का आनंद ले सकते हैं। कोलाब बॉटनिकल गार्डन में फूलों की 200 से अधिक किस्में मौजूद हैं, जिनकी महक और खूबसूरती किसी को भी पल भर में दीवाना बना सकती है। सैलानियों के मनोरंजन का यहां सारा इंतजाम है। आप यहां नौकायन का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं।

इसके अलावा यह स्थल एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी है। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यह बॉटनिकल गार्डन जयपुर का चुनिंदा खास पर्यटन स्थल है।

बागारा

बागारा

बॉटनिकल गार्डन के अलावा आप बागारा की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। बागारा कोलाब नदी पर अपने 30 फीट से बहने वाले तीन झरनों के लिए जाना जाता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के बल पर यह स्थल दूर-दराज के सैलानियों को यहां आमंत्रित करता है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

गुप्तेश्वर गुफा मंदिर

गुप्तेश्वर गुफा मंदिर

PC- Praptipanigrahi

प्राकृतिक स्थानों के अलावा आप यहां धार्मिक स्थलों के दर्शन का प्लान भी बना सकते हैं। गुप्तेश्वर गुफा मंदिर यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है, जो चुना पत्थर की बनी पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। यह गुफा मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिनकी पूजा स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है। अपनी विशेष भौगोलिक सरंचना के साथ यह स्थल श्रद्धालुओं के अलावा यहां आने वाले सैलानियों को भी बहुत हद तक प्रभावित करता है।

यहां के आसपास का दृश्य काफी रमणीय है। आध्यात्मिकता के साथ रोमांच का अनुभव लेने के लिए आप यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं।

राजा महल

राजा महल

PC- Uday

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप जयपुर की प्राचीन संरचनाओ को भी देख सकते हैं। जयपुर पैलेस के नाम से प्रसिद्ध राजा महल यहां के सबसे मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है। अपनी अद्भुत वास्तुकला और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व के बल पर यह सरंचना बहुत हद तक पर्यटकों को आश्चर्यचकित करने का काम करती है। लेकिन समय के साथ-साथ यह महल काफी बदहाल स्थित में पहुंच गया है।

लेकिन इसकी भव्यता आज भी बरकरार है। भारतीय इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने के लिए आप इस महल की सैर कर सकते हैं।

देवमाली

देवमाली

PC- Manojsahuctp

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप ओडिशा राज्य की सबसे ऊंची चोटी देवमाली की सैर का प्लान बना सकते हैं। एक लंबी ड्राइव और प्राकृतिक खजानों की तलाश में आप यहां प्रवेश कर सकते हैं। लगभग 1672 मीटर की ऊंचाई वाली यह चोटी अपने रोमांच भरे अनुभव के लिए प्रसिद्ध है। देवमाली चंद्रगिरी-पोटगी उप-सीमा में स्थित है, जहां से आप आसपास के इलाकों के शानदार दृश्य देख सकते हैं।

यहां प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीन सभी आ सकते हैं। ये थे ओडिशा राज्य के जयपुर शहर के सबसे खास पर्यटन स्थल, जिनका प्लान आप कभी भी बना सकते हैं, पर जाने से पहले मौसम का जायजा जरूर लें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+