Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजसी लोक परम्पराओं की भूमि की राजसी यात्रा- बाड़मेर!

राजसी लोक परम्पराओं की भूमि की राजसी यात्रा- बाड़मेर!

आइये चलते हैं राजसी परंपराओं की भूमि,बाड़मेर की यात्रा पर!

राजस्थान का प्राचीन नगर, बाड़मेर अपने में कई शाही इतिहास को समेटे हुए है। इस नगर की खोज 13 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में ही बहाड़ राव द्वारा की गई थी। वास्तव में बाड़मेर का नाम बहाड़ राव के नाम पर ही बहाड़मेर रखा गया था जिसका मतलब है बहाड़ का पहाड़ी किला।

समय बीतते बीतते, शहर के नाम में कई बदलाव आये और अब यह बाड़मेर के नाम से जाना जाता है। राजस्थान का यह क्षेत्र व्यापक रूप से समृद्ध हस्तशिल्प और पारंपरिक कला रूपों के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्द है। यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल और धरोहर हैं जो इसे पर्यटन का भी मुख्य केंद्र बनाती हैं।

Barmer

बाड़मेर
Image Courtesy: Last Emperor

बाड़मेर किला

चट्टानी पहाड़ी की चोटी पर पर स्थित बाड़मेर किला,कई ऐतिहासिक घटनाओं के गवाह के रूप में खड़ा है। बिना किसी खरोंच के आज भी यह किला पूरी गरिमा और भव्यता के साथ समय की सीमा पर खरा उतरता है और यहाँ के लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों में से एक है।

महावीर पार्क

महावीर पार्क खूबसूरती से बनाया गया एक पार्क है जो विशेष तौर पर यहाँ स्थित संग्रहालय के लिए प्रसिद्द है। इस संग्रहालय में कई प्राचीन खुदी हुई मूर्तियां स्थापित हैं।

विष्णु मंदिर

विष्णु मंदिर अपनी स्थापत्य वैभवशीलता के लिए जाना जाता है। मंदिर के प्रवेशद्वार में गरुड़ की तस्वीर लगी हुई है जो इस मंदिर परिसर की रक्षा करता है। मंदिर की दीवारें कई जगह से ढह चुकी हैं पर अभी भी मंदिर की महिमा कम नहीं हुई है।

Barmer

बाड़मेर
Image Courtesy:
nevil zaveri

सफ़ेद अखाड़ा

सफ़ेद अखाड़ा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में स्थित एक बाग़ है। इस जगह पर खाना बनाने और अस्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध है।

बाड़मेर पहुँचें कैसे?

सड़क यात्रा द्वारा: बाड़मेर राजस्थान के अन्य मुख्य शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। कई बस सुविधाएँ यहाँ तक के लिए उपलब्ध हैं।

रेल यात्रा द्वारा: यहाँ का नज़दीकी रेलवे स्टेशन बाड़मेर रेलवे स्टेशन है, पर यहाँ तक आने के लिए आपको जोधपुर के स्टेशन से ही ट्रेन पकड़नी होगी। जोधपुर रेलवे स्टेशन भारत के अन्य मुख्य रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

हवाई यात्रा द्वारा: जोधपुर का सिविल हवाई अड्डा यहाँ का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है जो यहाँ से लगभग 207 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+