Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर इस जनवरी छुट्टियों का उठाना है मज़ा, तो नार्थ के इन जगहों पर ज़रूर जाएं

अगर इस जनवरी छुट्टियों का उठाना है मज़ा, तो नार्थ के इन जगहों पर ज़रूर जाएं

By Rupam

घूमना लोगों को हमेशा ही अच्छा लगता है। हमेशा एक छोटी-छोटी ट्रीप मन को बहुत ही शांति पहुंचाती है। मौसम के बदलने से जगह की खूबसूरती भी बदलती है।

जनवरी के महीने में भारत के बहुत सारे हिस्सों में ठंड अपने चरम सिमा पर होती है। एक खुशनुमा मौसम किसी भी जगह पर घूमने के लिए बहुत ही अच्छा होता है और वैसे भी जनवरी में नार्थ का मौसम बहुत ही मज़ेदार होता है।

इसलिए ठंड के इस मौसम का आनंद उठाना है तो नार्थ इंडिया के इन जगहों पर जरूर जाए। जनवरी में नार्थ इंडिया की यात्रा आपके मन को बहुत ही आराम पहुंचाएगी।

आगरा

आगरा

आगरा, दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शहर उत्तर प्रदेश में स्थित है। जो अपने आलीशान ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाने वाला ताज महल इसी शहर की सर ज़मीं पर है।

Photo Courtesy: KD7827

देहरादून

देहरादून

देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों से घिरा शहर अपनी विरासत और संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ के लोग गहरी आस्थाओं से जुड़े हुए हैं। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षक हैे जो दूर से ही पर्यटकों को लुभाता है। यहाँ आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके आलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

Photo Courtesy: Faizking321

शिमला

शिमला

यह जगह अपने समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और कुछ अच्छी फोटोग्राफी में लिप्त करने योग्य खूबसूरत स्थल भी हैं। शिमला हनीमून कपल्स के लिए एक स्वर्ग हैजहां वह ज्यादा से ज्यादा तस्वीर लेकर अपने ट्रीप को कैप्चर कर सकते हैं।

Photo Courtesy: ShashankSharma2511

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल एक बहुत ही फेमस हील स्टेशन है, जहां न सिर्फ हिमालय या लेक के मेजेस्टीक व्यू दिखेंगे बल्कि बहुत सारे घूमने वाले जगह भी है। सी लेवल से लगभग 2,084 मीटर ऊपर है। नैनीताल उत्तराखंड में है। अपने खूबसूरत नेचर और फेवरेबल मौसम के कारण सालों भर यहां लोग आते हैं। फोटोग्राफी करने के शौकिन लोगों के लिए बहुत खूबसूरत जगह है।

Photo Courtesy: Extra999

जयपुर

जयपुर

राजस्थान का चमचमाता गुलाबी शहर जयपुर जो अपने विशाल किलों और शानदार महलों को सैलानियों के सामने प्रदर्शित करता है। जयपुर में होने वाले त्यौहारों में आधुनिक जयपुर साहित्य सम्मेलन से लेकर पारंपरिक तीज, गणगौर और काइट फेस्टीवल भी हैं। यहां घूमने आने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता जब तापमान लगभग 8.3 डिग्री तक गिर जाता है।

Photo Courtesy: Jal Mahal Project

ऋषिकेश

ऋषिकेश

ऋषिकेश,योग का जन्मस्थान है,एक ऐसी जगह जहां लोग ध्यान और योग करने आते हैं। यह जगह हिंदू धर्म के अन्य पहलुओं के बारे में जानने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित है,यह तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। उत्तराखंड के हरिद्वार से पास में ही है।

Photo Courtesy: Amit.pratap1988

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+