Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नाश्ते का मजा लेने अब जाइए पोस्ट ऑफिस, जानिए कहां खुला है पहला पोस्ट ऑफिस कैफे!

नाश्ते का मजा लेने अब जाइए पोस्ट ऑफिस, जानिए कहां खुला है पहला पोस्ट ऑफिस कैफे!

नाश्ता करना है, तो पोस्ट ऑफिस जाते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर गप्पे लड़ाते हुए चाय या कॉफी की चुस्कियां भरनी है, तो पोस्ट ऑफिस चलते हैं। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है ना...। पर यहीं सच है। दरअसल, पोस्ट ऑफिस ने अपने ग्राहकों को नयी सुविधा प्रदान करते हुए पोस्ट ऑफिस कैफे की शुरुआत की है।

Kolkata GPO

देश का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे कोलकाता में जनरल पोस्ट ऑफिस यानी GPO में खोला गया है। सिर्फ नाश्ता ही नहीं बल्कि यहां बैठकर आप पोस्ट ऑफिस का काम भी करवा सकेंगे। बताया जाता है कि अगर यह कैफे सफल रहा, तो ऐसे ही पोस्ट ऑफिस कैफे और भी खोले जाएंगे।

कैसे काम करता है यह कैफे

कोलकाता के जनरल पोस्ट ऑफिस में पोस्ट ऑफिस कैफे खोला गया है जिसका नाम 'शिउली' (एक प्रकार का फुल) है। इस कैफे में ना सिर्फ आपका फेवरेट नाश्ता मिलेगा बल्कि डाक विभाग के काम भी करवाये जा सकेंगे। इस कैफे को खोलने का उद्देश्य काम के साथ-साथ डाक विभाग की कमाई करना भी है। इस कैफे का संचालन डाक विभाग के इन-हाउस कैटरिंग विभाग द्वारा किया जाएगा। कैफे का Interior लकड़ी से बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है। साथ ही यहां 34 लोगों के बैठने के लिए सोफा भी है।

कहां खुला है पोस्ट ऑफिस कैफे

पोस्ट ऑफिस कैफे को कोलकाता जनरल पोस्ट ऑफिस के एक हॉल में शुरू किया गया है, जिसमें एक स्टाफ पहले से ही छोटा सा कैंटिन चलाता था। इस हॉल के बाकी हिस्से का पहले इस्तेमाल तकिया, कोस्टर, पीतल के प्लेट, मग और डाक टिकट आदि सहायक सामग्रियों की बिक्री के काउंटर के रूप में किया गया था। अब उसी हॉल को सजाकर वहां पोस्ट ऑफिस कैफे खोला गया है।

Gpo cafe

हालांकि कैफे में अभी भी इन-हाउस टीम द्वारा इन सामानों की बिक्री जारी रहेगी। इस कैफे में पार्सल बुकिंग काउंटर भी है। बताया जाता है कि नयी पीढ़ी के रिश्ते पोस्ट ऑफिस विभाग के साथ और भी मजबूत बनाने और उन्हें पोस्ट ऑफिस के कामों के बारे में समझाने के लिए ही इस कैफे को खोला गया है।

कब और कहां खुला है कैफे

भारत का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे कोलकाता GPO में खोला गया है। एस्प्लेनेड इलाके से करीब 15 मिनट की वॉकिंग डिस्टेंस पर यह कैफे मौजूद है। एस्प्लेनेड के लिए आपको कोलकाता के किसी भी इलाके से बस या मेट्रो की सेवा मिल जाएगी। पोस्ट ऑफिस कैफे 'शिउली' सुबह 10 बजे से शाम को 7 बजे तक खुला रहता है। बताया जाता है कि जल्द ही ऐसे कैफे देश के दूसरे शहरों में भी खोले जाएंगे।

More News

    Read more about: kolkata food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+