Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपने अनूठे इतिहास के लिए मशहूर पंजाब को निहारें कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में

अपने अनूठे इतिहास के लिए मशहूर पंजाब को निहारें कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में

By Belal Jafri

हम अपने पिछले कई लेखों के माध्यम से आपको भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित और सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध राज्यों में शुमार पंजाब से अवगत करा चुके हैं। पांच नदियों की भूमि के रूप में मशहूर पंजाब राज्य में कृषि लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। इसके अलावा ये राज्य वर्तमान में कई उद्योग जैसे मशीन टूल, टेक्‍सटाइल, सिलाई मशीन, खेल के सामान, स्‍टार्च, पर्यटन, उर्वरक, साइकिल, चीनी और वस्‍त्र आदि को भी बढ़ावा दे रहा है।

ज्ञात हो कि पंजाब में कृषि वस्‍तुओं, वैज्ञानिक उपकरणों और बिजली के सामान भी बनाएं जाते हैंऔर इन सब के चलते भी ये राज्य बेहद महत्त्वपूर्ण है। अब यदि बात इस खूबसूरत राज्य में पर्यटन के आयामों के इर्द गिर्द हो तो आपको बता दें कि वर्तमान में यहां ऐसा बहुत कुछ है जिसके चलते देश दुनिया के पर्यटक इस खूबसूरत राज्य की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और लगातार राज्य के राजस्व में बढ़ावा देखने को मिला है।

Read : इतिहासकारों के लिए हमेशा ही क्यों ख़ास रही है बलिदानों की भूमि फतेहगढ़ साहिब

तो इन्हीं बातों के बीच आज हम अपने इस लेख के जरिये आपको अवगत कराने जा रहे हैं पंजाब की कुछ ऐसी तस्वीरों से जो किसी भी पर्यटक का मन मोह लेंगी। तो अब देर किस बात की आइये कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में निहारें पंजाब को।

स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर

रात के वक़्त रौशनी से नहाया हुआ अमृतसर का मशहूर स्वर्ण मंदिर।
फोटो कर्टसी - Arian Zwegers

वाघा बॉर्डर

वाघा बॉर्डर

वाघा बॉर्डर पर सावधान की अवस्था में राष्ट्र गान के वक़्त सेना के जवान और आम जन मानस।
फोटो कर्टसी - Stefan Krasowski

आम ख़ास बाग़

आम ख़ास बाग़

फतेहगढ़ साहिब स्थित आम ख़ास बाग़ के प्रवेश द्वार की एक खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Quality check

गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब

गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब

फतेहगढ़ साहिब में स्थित गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब की ऐसी वास्तुकला जो किसी भी पर्यटक को कर दे मंत्र मुग्ध।
फोटो कर्टसी - Jasleen Kaur

रौज़ा शरीफ

रौज़ा शरीफ

मुस्लिमों के सुन्नी समुदाय की एक बेहद महत्त्वपूर्ण मस्जिद।
फोटो कर्टसी - Bhvintri

सरदार भगत सिंह संग्रहालय

सरदार भगत सिंह संग्रहालय

महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह को समर्पित संग्रहालय।
फोटो कर्टसी - Native Planet

मूरिश मस्जिद

मूरिश मस्जिद

पंजाब के कपूरथला में मौजूद मूरिश मस्जिद जिसकी वास्तुकला किसी को भी मोहित कर दे।
फोटो कर्टसी - Ramesh lalwani

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय

महाराजा रणजीत सिंह के युद्ध कौशल को बखूबी बयां करता है ये युद्ध संग्रहालय।
फोटो कर्टसी - Punjab Tourism

क़िला मुबारक

क़िला मुबारक

महल के प्रवेश की एक मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Markande

आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब

पंजाब के रूपनगर स्थित आनंदपुर साहिब गुरूद्वारे की शाम में ली गयी एक खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Sunnyson24

विरासत-ए-खालसा

विरासत-ए-खालसा

रूपनगर स्थित विरासत-ए-खालसा जहां पता चलता है खालसाओ का त्याग शौर्य और बलिदान।
फोटो कर्टसी - Sanyambahga

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+