Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान के अना सागर लेक में मात्र ₹350 किराया पर उठाएं लग्जरी क्रूज का आनंद, जानें Details

राजस्थान के अना सागर लेक में मात्र ₹350 किराया पर उठाएं लग्जरी क्रूज का आनंद, जानें Details

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के अजमेर में स्थित अना सागर लेक में लग्जरी क्रूज सेवा को शुरू किया गया है। इस क्रूज सेवा को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी आकर्षित होंगे। बताया जाता है कि यह लग्जरी क्रूज सेवा अपने आप में भारत में पहली तरह की क्रूज सर्विस है।

इस क्रूज सर्विस की सबसे खास बात है कि लग्जरी सेवा होने के बावजूद काफी बजट फ्रेंडली है, जो मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी छुट्टियां बिताने का अच्छा विकल्प बन सकता है। अना सागर लेक में जिस क्रूज सेवा की शुरुआत की गयी है वह भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज है।

ana sagar lake ajmer

आइए अजमेर में शुरू हुए इस क्रूज सर्विस के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं :

भारत की पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक क्रूज

अजमेर के अना सागर लेक में शुरू हुई यह क्रूज सर्विस भारत की पहली लग्जरी ई-क्रूज है। इसकी शुरुआत जेपी दधिच और गोवा की बोट क्राफ्ट प्रा. लिमिटेड ने साथ मिलकर किया है। 22 मीटर लंबा यह क्रूज डबल डेकर है। इस क्रूज का संचालन बैट्री से किया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं क्रूज में बायो-टॉयलेट भी मौजूद हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि क्रूज की वजह से पर्यावरण और खासतौर पर अना सागर लेक में गंदगी न फैले।

क्रूज में एक बार में 150 यात्री सवार हो सकेंगे, जिनके लिए एयर-कंडिशन और ओपन एयर डेक मौजूद है। हर डेक पर 75 यात्री सवार होंगे। जहां से वे अना सागर लेक और आसपास अरावली पहाड़ी के शानदार नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। क्रूज को लाइट्स से बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया भी गया है।

कई तरह की गतिविधियों में ले सकेंगे हिस्सा

अना सागर में लग्जरी क्रूज में आने वाले यात्रियों को कई तरह की गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाएंगे। जिसके साथ यहां पर्यटक म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस को भी एंजॉय कर सकते हैं। अना सागर लेक के आसपास के नजारे आपको जरा भी बोर होने की फुर्सत नहीं देंगे। इस क्रूज सेवा को आरामदायक बनाने के साथ-साथ मनोरंजक बनाने की भी पूरी कोशिश की गयी है ताकि परिवार, दोस्तों अथवा अपने पार्टनर से साथ इसकी सवारी का लुत्फ उठाया जा सकें।

rajasthan luxury cruise service

सुरक्षा में कोई चुक नहीं

क्रूज पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए क्रूज पर कई प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। इसके साथ ही लाइफ जैकेट और रेस्क्यू बोट की व्यवस्था भी की गयी है जो किसी भी अवांछित दुर्घटना के समय काम आ सकते हैं। इसके साथ ही इन सुरक्षा व्यवस्थाओं को इसलिए भी लागू किया गया है ताकि पर्यटक यहां केवल नजारों का और क्रूज की सवारी का आनंद उठाएं। अपनी सुरक्षा को लेकर उन्हें जरा भी परवाह करने की जरूरत न हो।

किराया और Timing

अना सागर लेक के शानदार नजारों को अपनी यादों के पिटारे में भरने के लिए इस लग्जरी क्रूज सेवा का आनंद उठाना तो बनता है। इस क्रूज पर 1 घंटे का समय बिताने के लिए वयस्कों को ₹350 और बच्चों के लिए ₹250 का किराया देना होगा।

बता दें, अजमेर के अना सागर लेक का निर्माण वर्ष 1135-1150 के अर्नोराजा द्वारा करवाया गया था जो राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के दादाजी थे। लेकिन इस झील के आसपास के क्षेत्रों का विकास मुगलों द्वारा भी किया गया था। मुगल बादशाह जहांगीर ने इस झील के पास दौलत बाग गार्डन का निर्माण करवाया था, तो मुगल सम्राट शाहजहां ने संगमरमर से बारादरी का निर्माण करवाया था। यह झील अजमेर-पुष्कर व जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

More News

    Read more about: rajasthan travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+