Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उदयपुर का द लीला पैलेस : राघव संग सात फेरे लेंगी परिणिती चोपड़ा, जाने क्या है खासियत और किराया

उदयपुर का द लीला पैलेस : राघव संग सात फेरे लेंगी परिणिती चोपड़ा, जाने क्या है खासियत और किराया

कुछ ही दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढ़ा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी बहन व पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की तरह ही परिणीति ने भी अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान का पैलेस सिटी उदयपुर ही चुना है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा ने उदयपुर का लीला पैलेस होटल को बतौर अपनी शादी का वेन्यू चुना है। क्या खास है इस लग्जरी होटल में, क्यों इसे इस हाईफाई शादी के वेन्यू के तौर पर चुना गया?

The leela palace

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड खूब वायरल हो रहा है। शादी के इस वायरल कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी उदयपुर के 5 स्टार होटल द लीला पैलेस में होगी। 2 दिनों तक इसी होटल में दोनों की शादी की कई रस्में पूरी होंगी।

आइए बताते हैं 'द लीला पैलेस' की क्या है खासियत और कितना है किराया

हर कमरे से दिखता है पिछोला लेक

द लीला पैलेस होटल की गिनती उदयपुर के बेस्ट लग्जरी होटल में होती है। होटल प्रबंधन का दावा है कि द लीला पैलेस के हर कमरे या फिर सुईट से पूरा पिछोला लेक दिखाई देता है। ऐसा इस लेक के आसपास मौजूद दूसरे किसी भी होटल से नहीं दिखाई देता है। द लीला पैलेस से अरावली की पहाड़ी, सिटी पैलेस और पिछोला लेक का शानदार नजारा दिखाई देता है।

bedroom

पूरे होटल की सजावट में लाल और सुनहरे (Golden) रंगों की प्रधानता सबसे अधिक नजर आती है। अपने मेहमानों के लिए यह होटल लग्जरी जिम, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय योगा सत्र, सौना बाथ, आउटडोर स्विमिंग पूल और विशाल स्पा सेंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाता है।

नाव की सवारी कर ही पहुंच सकते हैं

द लीला पैलेस तक पहुंचने के लिए एकमात्र रास्ता नाव की सवारी ही है, क्योंकि यह होटल पिछोला लेक के बीचोबीच बना हुआ है। संगमरमर, ठीकरी आर्ट और हाथों की गयी कलाकारी इस होटल के इंटीरियर को और भी खास बना देती है। पूरे होटल को राजस्थानी लुक में सजाया गया है। इस होटल का सबसे बड़ा सुईट 'महाराजा' और 'रॉयल' सुईट है।

Swimming pool

दावा किया जाता है कि इन दोनों सुईट का आकार इतना बड़ा है कि यह किसी बंगले की तरह दिखाई देता है। होटल में कई जगहों पर कांच का शानदार काम भी दिखाई देता है। यहां आने वाले सभी सेलिब्रिटिज और गेस्ट का स्वागत परंपरागत मेवाड़ी अंदाज में किया जाता है।

सबसे कम किराया है 47 हजार रुपये

द लीला पैलेस होटल के सभी कमरों को 8 श्रेणियों में बांटा गया है, जिनका एक दिन का किराया 47 हजार से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक हो सकता है। इस होटल के सबसे महंगे हैं, महाराजा, रॉयल, लग्जरी और डुप्लेक्स सुईट। वहीं ग्रैंड हेरिटेज लेक व्यू और ग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू सबसे कम किराया वाले कमरे हैं। महाराजा सुईट में एक लिविंग रुम, स्टडी रुम, डाइनिंग रुम और वॉक अलमारी व मास्टर बेडरुम है।

The leela palace hotel

इसके साथ ही किंग साइज बाथटब, लेकसाइड व्यू के साथ स्विमिंग पूल के साथ उपलब्ध होता है। रॉयल सुईट से अलावली पहाड़ी और पिछोला लेक का व्यू एक साथ नजर आता है। इसके गुंबई पर सुनहरे रंगों से हाथों से कलाकारी की गयी है। इस कमरे का एक रात किराया 4 लाख रुपये होता है।

द लीला पैलेस में शादी का खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उदयपुर के लग्जरी होटल लीला पैलेस में एक आम शादी का खर्च करीब 2 से 2.2 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

  • डेकोरेशन : करीब 20-35 लाख रुपये
  • मेहमानों के लिए कमरों की बुकिंग : द लीला पैलेस में कुल 150 कमरे हैं, जिनमें बिना बराम्दे के कमरे भी शामिल है। सभी कमरों की बुकिंग करने के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं, जिसमें 300 मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की जा सकती है।
  • खाना-पीना : द लीला पैलेस में शादी के लिए 300 मेहमानों के खाने-पीने का खर्च करीब 30 लाख रुपये तक हो सकता है।
hotel

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा की चुड़ा सेरिमनी के लिए इस होटल के जिस सुईट की बुकिंग की गयी है उसके एक रात का किराया लगभग 10 लाख रुपये है। राघव चड्ढ़ा पास में ही मौजूद ताज होटल से नाव पर अपनी बारात लेकर द लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा से शादी करने आएंगे। इसी साल द लीला पैलेस को ट्रैवल प्लस लीजार का विश्व के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड सर्वेक्षण 2023 में तीसरा स्थान मिला है। द लीला पैलेस उदयपुर दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ होटल और भारत के 5 सबसे पसंदीदा रिसॉर्ट्स में शामिल हो चुका है।

More News

    Read more about: rajasthan udaipur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+