यकीन मानिये जो एक बार बैंगलोर आकर बस गया तो बस वह इन्सान बेंगलुरु का ही होकर रह जाता है..कारण यहां का खूबसूरत मौसम और मदमस्त लाइफस्टाइल।
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आधुनिकता के मिश्रण के साथ भारत का पांचवां सबसे बड़ा और एक बेहद सुन्दर शहर है। विजयनगर साम्राज्य के एक सेनापति केंपेगौड़ा ने 1537 में एक बस्ती को बसाई थी। वही बस्ती आज का आधुनिक बेंगलुरु है।कभी इस शहर को बेंदाकालुरु कहा जाता था। बाद में इसका नाम बेंगलूर पड़ा और आज इसका आधिकारिक नाम बेंगलुरु है। पहले इस शहर को गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता था। पर यहां आईटी क्षेत्र में आए जबर्दस्त उछाल के कारण अब इसे सिलिकॉन वेली के नाम से जाना जाता है।
बेंगलुरु एक ऐसी जगह है,जहां आप अपनी जिन्दगी को काफी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं..अगर वीकेंड पर बोर हो रहें है तो आसपास स्थित खूबसूरत वीकेंड डेस्टिनेशन मुन्नार,कूर्ग,केरल अदि घूम सकते हैं...
आज हम अपने लेख में आपको बतायेंगे कि, आखिर बेंगलुरु क्यों है खास और क्यों यहां आने के बाद किसी का दिल नहीं करता वापस जाने का..और जो हम आपको कारण बताने जा रहें है वह बेहद लाजमी है..तो आइये स्लाइड्स पर डालते हैं नजर.....

बेंगलुरु का मौसम
बेंगलुरु का मौसम जो हर किसी को अपना दीवाना दे.....बेंगलुरु में कभी भी हो जाने वाली बारिश सभी की पसंदीदा हो चुकी है...PC:Lijith.l7

आईटी हब
आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सिलिकॉन वैली कहा जाता है.....कारण यहां कई सारी कम्पनियां मौजूद है..जो लोगो को रोजगार प्रदान करती हैं।PC:Amol.Gaitonde

बेंगलुरु
बेंगलुरु के सुपरमार्केट..जहां आप घर की हर छोटी छोटी सी चीज और बड़ी बड़ी सी चीज खरीद सकते हैं। यहां तक की इन सुपर मार्केट्स से अप वाइन भी खरीद सकते हैं।

बेंगलुरु
आज पूरे भारत के मुकाबले बैंगलोर में पबों की सर्वाधिक संख्या है जिस कारण आज बैंगलोर को पब कैपिटल ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

स्ट्रीट फ़ूड
स्ट्रीट फ़ूड तो सभी की जान होता है..ऐसे में यहां का लजीज स्ट्रीट फ़ूड आपके मुंह में पानी ले आएगा।

खूबसूरत वीकेंड लोकेशन.
बेंगलुरु की सबसे खास बात है यहां के आसपास के खूबसूरत वीकेंड लोकेशन..जहां आप महज 100 किमी की रेज में अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं।PC: Swaminathan8223

कला प्रेमी
अगर आप कला प्रेमी है तो बेंगलुरु में आप कला गैलरी,महुआ, गैलरी स्काई आदि देख सकते हैं।PC: wikimedia.org

भव्य फूलों के बाजार
बेंगलुरु में आप भव्य फूलों के बाजारों को भी देख सकते हैं।
PC: wikimedia.org

बेंगलुरु
बेंगलुरु टहलते हुए अप रोड पर पेंटेड दीवारों को भी देख सकते हैं साथ ही खुद भी दीवारों पर चित्रकारी का मजा ले सकते हैं।

बेंगलुरु
बेंगलुरु एक बेहद ही खूबसूरत और सादगी वाला शहर है..जहां आप आराम से खुद को अडजस्ट कर सकते हैं ।PC: SMit224
- गार्डन सिटी ऑफ़ इंडिया
- बचपन की याद दिलाते जगमग जगमग करते जुगनू
- भारत की खूबसूरत झीले..
- लखनऊ की शान..अगर इसे नहीं घूमा तो जनाब आपने लखनऊ नहीं घूमा



Click it and Unblock the Notifications














