Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के दौरान केरल में घूमने लायक जगहें जो आपकी यात्रा को बनाती है सेफ

मानसून के दौरान केरल में घूमने लायक जगहें जो आपकी यात्रा को बनाती है सेफ

केरल, दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां की सुंदरता आपको देश में कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। केरल के बारे में एक बात कही जाती है कि जो भी यहां आता है वो यहीं का होकर रह जाता है। इस बात को सिद्ध करता है यहां का मानसून, मानसून के दिनों में केरल की सुंदरता प्राकृतिक रूप से निखर जाती है।

लेकिन कहा जाता है कि मानसून के दौरान केरल की शहर नहीं करनी चाहिए क्योंकि बारिश के दिनों में यह सेफ नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी बारिश के दिनों में केरल की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन स्थानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी मानसून यात्रा को और भी रोचक बना देंगे और ये काफी सेफ भी है।

चाय का बागान, मुन्नार

चाय के बागानों को देखने का असली मजा मानसून के दौरान ही आता है। वहीं, अगर मुन्नार के चाय के बागान की बात की जाए तो इसकी खूबसूरती बारिश के दिनों में उभर कर सामने आती है, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। मुन्नार में दक्षिण भारत का सबसे ऊंचा स्थान अनामुडी भी स्थित है, जहां आप ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

munnar

वायनाड

केरल का वायनाड अपने झरनों के लिए मशहूर है। मानसून के सीजन में यहां के झरनों का दृश्य बेहद अद्भुत होता है, जिसे करीब से निहारने का मजा ही कुछ और है। यहां पर आप ट्री-हाउस भी बुक कर सकते हैं और प्रकृति के साथ बारिश का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर चाय और कॉफी के बागानों की सैर भी कर सकते हैं।

wayanad

अलापुज्जा

अलापुज्जा अपने बैकवॉटर्स में बोट की सवारी के लिए जाना जाता है। यहां पर हर साल अगस्त के महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली नए स्नैक बोट बेहद आनंदित होती है, जिसे देखना एक अनोखा अनुभव है।

कुमारकोम

मानसून के सीजन में अगर कोई स्थान स्वर्ग के समान है तो वह कुमारकोम है। कुमारकोम का बैकवॉटर्स हमेशा से ही पर्यटकों के लिए खास रहा है, जो बारिश के दिनों में और भी खूबसूरत लगता है।

थेक्कडी

मानसून के सीजन में थेक्कडी का जंगल का हरा भरा दिखता है, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां भारत का सबसे अच्छा वाइल्डलाइफ रिजर्व पेरियार का जंगल भी है, जहां बंबू राफ्टिंग और जंगल नाइट पेट्रोलिंग भी की जा सकती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+