Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चाहे शोरूम या रोड साइड, शॉपिंग के शौकीनों का काशी और मक्का है दिलवालों की दिल्ली

चाहे शोरूम या रोड साइड, शॉपिंग के शौकीनों का काशी और मक्का है दिलवालों की दिल्ली

दिल्ली में शॉपिंग का अपना एक अलग ही मज़ा है यहां जहां एक तरफ़ महंगे ब्रांडो की भरमार है तो वहीं रोड साइड की दुकानों ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया है। तो आइये जानें दिल्ली आने के बाद कहां कह

By Goldi

यहां जहां एक तरफ आपको खूबसूरत गार्डन प्रकृति के करीब ले जाएंगे तो वहीँ यहां का खाना भी ऐसा है जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। इस लेख के जरिये हमनें आपके सामने दिल्ली को संक्षिप्त कर के रख दिया है। Must Read : दिल्ली के दिल दहला देने वाले टूरिस्ट स्पॉट्स

अब आप हमें ये बताइये क्या ऐसी कोई चीज़ है जो हमनें इस लेख मेन छोड़ दी है? शॉपिंग, जी हां सही अंदाजा लगाया आपने अब तक हमनें अपने इस लेख में दिल्ली की शॉपिंग क वर्णन नही किया। दिल्ली में शॉपिंग का अपना एक अलग ही मज़ा है यहां जहां एक तरफ़ महंगे ब्रांडो की भरमार है तो वहीं रोड साइड की दुकानों ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया है। तो आइये जानें दिल्ली आने के बाद कहां कहां शॉपिंग कर सकते हैं आप।

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस दिल्ली का सबसे बड़ा व्यवसायिक एवं व्यापारिक केन्द्र है। इसका नाम ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य ड्यूक ऑफ कनॉट के नाम पर रखा गया था। इस मार्केट का डिजाइन डब्यू एच निकोल और टॉर रसेल ने बनाया था। यह मार्केट अपने समय की भारत की सबसे बड़ी मार्केट थी। यहां के इनर सर्किल में लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड के कपड़ों के शोरूम, रेस्त्रां और बार हैं।

चाँदनी चौक

चाँदनी चौक

चाँदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त मार्केट क्षेत्र है। बताया जाता है कि इस जगह का निर्माण 17 वीं शताब्दी में बादशाह शाहजहां द्वारा किया गाया था। ये भी कहा जाता है कि इस मार्केट की डिजाइन ख़ुद शाहजहां की बेटी जहान आरा ने तैयार की थी। आपको बताते चलें कि आज भी चांदनी चौक क शुमार भारत की सबसे बड़ी होल सेल मार्केट में होता है।
Photo courtesy - Varun Shiv Kapur

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर

दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार, सरोजिनी नगर सरकारी आवासीय कालोनी हेतु एक स्थानीय बाजार बनाया गया था। इस बाजार में आपको हस्त शिल्प, कपड़ें, पर्दे और सजाने के सामान मुनासिब दामों पर मिल जाऐंगे। यदि आप इस बाजार की यात्रा के बारे मेन सोच रहे हैं तो आपको बता दें आप यहां तभी आएं जब आप मोल भाव में अच्छें हों।
photo courtesy - Shaswat Nagpal

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट

यदि आपको 'कला' और 'हस्तशिल्प' शब्द आपको मोहित करते हैं तब दिल्ली में इस जगह आपको अवश्य आना चाहिये। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम कपड़ा मंत्रालय (भारत सरकार) और पर्यटन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से खुले आसमान के नीचे एक कला और शिल्प बाज़ार का आयोजन किया जाता है। इसे भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति की मोहक विरासत का परिचय आम लोगों से कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। गौरतलब है कि है कि दिल्ली हाट को भारत के कुशल, प्रतिष्ठित और पंजीकृत शिल्पकारों की कलाओं और शिल्प भण्डार के लिये जाना जाता है।
Photo courtesy - Priyambada Nath

अंसल प्लाज़ा

अंसल प्लाज़ा

अंसल प्लाजा दिल्ली में स्थित एक शॉपिंग मॉल है जहाँ आपको देश दुनीया के कई महंगे और सस्ते ब्राण्ड एक साथ एक ही छत के नीचे मिलेंगे। इस शॉपिंग मॉल की खास बात ये है कि यहां एक साथ 1000 गाड़ियां खड़ी हो सकती है। यदि आप दिल्ली में हैं तो इस विशाल मॉल को देखना और यहां आपने बजट के अनुसार शॉपिंग करना न भूलें।
Photo Courtesy - christian0702

सुंदर नगर मार्केट

सुंदर नगर मार्केट

यदि आप चांदी और पीतल के जेवरों और पुराने सामान के शौक़ीन हैं तो फिर ये बाजार आपके ही लिये है। यहां आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जो शायद भारत मेन और कहीं उपलब्ध न हों। यहां आने के बाद दुकानदारों से मोल भाव करने में आप बिल्कुल भी कंजूसी न करिएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+