Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एडवेंचर के शौकिनों के लिए खुशखबरी, 5 महीने बाद शुरू होगी तीस्ता रिवर राफ्टिंग, Details

एडवेंचर के शौकिनों के लिए खुशखबरी, 5 महीने बाद शुरू होगी तीस्ता रिवर राफ्टिंग, Details

काफी लोगों को एडवेंचरस ट्रिप पर जाना बेहद पसंद होता है। रिवर राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग और कई तरह वाटर स्पोर्ट्स ऐसे लोगों की बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं। एडवेंचर पसंद करने वाले इन्हीं लोगों के लिए दार्जिलिंग और सिक्किम से बड़ी खुशखबरी आयी है।

5 महीने बाद तीस्ता रिवर राफ्टिंग को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमीनिस्ट्रेशन (GTA) के पर्यटन विभाग ने 5 महीनों तक बंद रखने के बाद अब फिर से तीस्ता नदी में राफ्टिंग को शुरू करने का फैसला लिया है।

tista river rafting starts again

बता दें, पिछले 4 अक्टूबर 2023 को अचानक तीस्ता नदी में आयी बाढ़ के बाद यहां रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गयी थी। इस बाढ़ में उस प्वाएंट को भी नुकसान पहुंचा था जहां से पर्यटकों को राफ्ट्स में बैठाया और उन्हें नदी में लॉन्च किया जाता था। बाढ़ के बाद कालिंगपोंग जिला प्रशासन (पश्चिम बंगाल) और भारतीय सेना ने राफ्टिंग पर 2 वजहों से अस्थायी रोक लगाने की सिफारिश की थी।

इसका पहला कारण तीस्ता नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर था। वहीं सिक्किम के आर्मी कैंप से तीस्ता नदी की बाढ़ में कई विस्फोटक बह गये थे जो राफ्ट्स के संपर्क में आने से कभी भी फट सकते थे। इससे जान-माल का काफी अधिक नुकसान होने की आशंका जतायी गयी थी।

शानदार है यहां रिवर राफ्टिंग का अनुभव

तीस्ता नदी में राफ्टिंग एक बेहतरीन एडवेंचरस अनुभव हो सकता है। तीस्ता नदी सिक्किम से होते हुए दार्जिलिंग और कालिंपोंग के पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है। पहाड़ी नदी होने के कारण तीस्ता नदी आम दिनों में ही काफी उफान मारती है, जो राफ्टिंग के अनुभव को और भी एडवेंचरस बना देती है।

आमतौर पर अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां राफ्टिंग का बेस्ट समय माना जाता है लेकिन ध्यान देना होगा कि दार्जिंलिंग में काफी अधिक ठंड और बर्फबारी होती है। इसलिए ठंड के मौसम में राफ्टिंग को Avoid करना ही बेहतर होगा।

कब से शुरू होगी तीस्ता रिवर राफ्टिंग

teesta river rafting starting points

मीडिया से बात करते हुए GTA पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सत्यप्रकाश छेत्री ने बताया, "तीस्ता रिवर राफ्टिंग 22 मार्च से शुरू कर दी गयी है। एडवेंचर के शौकिन पर्यटक 15 जून तक तीस्ता नदी में राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके बाद जब मानसून दस्तक देगा तो राफ्टिंग को फिर से बंद कर दिया जाएगा।" बता दें, तीस्ता नदी की अच्छी तरह से जांच परख करने और पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के बाद ही राफ्टिंग को फिर से शुरू करने की अनुमति दी गयी है।

दो रूट्स पर होगी राफ्टिंग

तीस्ता रिवर राफ्टिंग 2 रूट्स पर की जाएगी। इसमें पहला रूट 3.5 किमी लंबा होगा जो भालुखोला से लैबरबोटे तक होता। इसे पूरा करने में 15-20 मिनट का समय लगेगा। वहीं दूसरा रूट 7 किमी लंबा है जो 7वां मील से लैबरबोटे तक होगा। इसे पूरा करने में 20-30 मिनट का समय लगेगा। हर राफ्ट में 5 पर्यटक बैठ सकेंगे। उनके साथ 1 गाइड और 1 सहायक भी होंगे।

  • पहले रूट के लिए पर्यटकों को ₹4,000 का किराया चुकाना होगा।
  • दूसरे रूट के लिए पर्यटकों को ₹5,000 का किराया चुकाना होगा।
Teesta river rafting fare

कैसे पहुंचे राफ्टिंग प्वाएंट तक

तीस्ता रिवर राफ्टिंग प्वाएंट बागडोगरा एयरपोर्ट से 75 किमी की दूरी पर मौजूद है। रिपोर्टिंग प्वाएंट तक पहुंचने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट से किराए पर गाड़ियां या टैक्सी मिल जाएंगी। रिवर राफ्टिंग प्वाएंट का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है, जो रिवर राफ्टिंग प्वाएंट से 70 किमी की दूरी पर मौजूद है। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से टैक्सी या फिर शेयरिंग वाली गाड़ियां मिल जाएंगी जो आपको राफ्टिंग प्वाएंट पर पहुंचा देंगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+