Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता देवी की होती है पूजा, भक्तों की लगती भारी भीड़

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता देवी की होती है पूजा, भक्तों की लगती भारी भीड़

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और आज पंचमी का दिन है। ऐसे में आज स्कंदमाता देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। माता को एकाग्रता की देवी भी कहा जाता है। ऐसे में माता के दरबार में आज के दिन अधिकांश तौर पर पढ़ाई वाले छात्र या फिर बिजनेस या नौकरी को लेकर परेशान रहने वाले लोग जाते हैं और माता के सामने अपने लिए पढ़ाई और काम को लेकर सुख समृद्धि की दुआ मांगते हैं।

स्कंदमाता देवी मंदिर कहां है?

स्कंदमाता देवी मंदिर कहां है?

स्कंदमाता देवी का मंदिर वाराणसी के जगतपुरा क्षेत्र स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर में है, जहां आज के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। ऐसे में अगर आप भी मंदिर परिसर में जाने की सोच रहे हैं तो आप भी माता के दरबार में जा सकते हैं और मां से मंगल लाभ की कामना कर सकते हैं। नवरात्रि के दिनों में अगर मंदिर परिसर की बात की जाए तो पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से वहां तैनात रहती है ताकि भीड़ के चलते कोई घटना ना हो पाए।

एकाग्रता की देवी हैं स्कंदमाता

एकाग्रता की देवी हैं स्कंदमाता

माता के मंदिर में यूं तो हर रोज भक्तों की चहल पहल देखी जाती है लेकिन नवरात्रि के दिनों में माता के मंदिर में भीड़ देखने लायक बनती है। मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि अगर सच्चे व एकाग्र मन से माता से कुछ मांगा जाए तो माता जरूर पूरी करती हैं। माता के दर्शन मात्र से ही भक्तों के बिगड़े काम भी बन जाते हैं। भक्तों के द्वारा माता को प्रसाद के रूप में लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ी और नारियल का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

मंदिर में जाने का सही समय - सुबह 6:30 बजे से लेकर रात के 09:00 बजे तक (दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 04:00 तक मंदिर बंद रहता है लेकिन नवरात्रि के दिनों में मंदिर दिनभर खुला रहता है)

कैसे पहुंचें स्कंदमाता देवी मंदिर

कैसे पहुंचें स्कंदमाता देवी मंदिर

नजदीकी एयरपोर्ट - वाराणसी एयरपोर्ट (लगभग 25 किमी.)

नजदीकी रेलवे स्टेशन - कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन - 5 किमी.)

नजदीकी सड़क मार्ग - नेशनल हाईवे -19, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या फिर बस सेवा

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+