Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के ये स्थल बनाएंगे आपकी अक्टूबर यात्रा को शानदार

भारत के ये स्थल बनाएंगे आपकी अक्टूबर यात्रा को शानदार

बीर बिलिंग , लाहौल स्पीति, जोधपुर , बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान , पचमढ़ी, मैसूर आदि भारत के वे चुनिंदा पर्यटन स्थल है, जिनका प्लान आप अक्टूबर के दौरान बना सकते हैं।

पर्यटन के मामले में भारत किसी जन्नत के कम नही हैं, यहां की ऋतुओं के साथ मौसम, जलवायु और स्थल पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करते हैं। भारत के तमाम पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का आवागमन साल भर लगा रहता है। भारत विविधताओं का देश है और आप यहां विविधता खान-पान से लेकर लोगों के पहनावे और भाषा में भी देख सकते हैं। यहां की भौगोलिक संरचना भी काफी भिन्न है, आप यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से लेकर समतल, तटीय और रेतीले मैदान तक देख सकते हैं।

भारत का गौरवशाली और वृहद इतिहास भी पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है, आप यहां असंख्य प्राचीन किले, महल, मंदिर, मस्जिद, मकबरे, उद्यान आदि देख सकते हैं। वैसे घूमने-फिरने के लिए साल का अक्टूबर महीना बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह मॉनसून और सर्दियों बीच का महीना होता है, जिस दौरान मौसम काफी अनुकूल बना रहता है। इस लेख में हमारे साथ जानिए आप इस अक्टूबर भारत के कौन-कौन से खास स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

बीर बिलिंग

बीर बिलिंग

PC-Okorok

आप अक्टूबर में बीर-बिलिंग की सैर का प्लान बना सकते हैं। बीर-बिलिंग, भारत के हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए काफी खास माना जाता है। दूर-दराज से सैलानी यहां पहाड़ी खूबसूरत और रोमांच का आनंद लेने के लिए आते हैं। दरअसल यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए काफी खास माना जाता है, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। शेराबिलिंग मठ, बीर टी फैक्टरी, तिब्बती कॉलोनी और बीर रोडहां के प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण हैं। आप यहां पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक और हैंडग्लाइडिंग आदि गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

लाहौल स्पीति

लाहौल स्पीति

PC-Ajith U

अपने रोमांच को दुगना करने के लिए आप हिमाचल के लाहौल स्पीति का प्लान बना सकते हैं। अक्टूबर के सैर-सपाटे के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप रोमांच का भरपूर आनंद ले पाएंगे। यह स्थल पहाड़ी आकर्षणों के साथ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों के लिए जाना जाता है। पीन वैली नेशनल पार्क यहां के सबसे खास जीव उद्यानों में गिना जाता है, जहां साल भर सैलानियों का आगमन लगा रहता है। आप यहां स्पीति ट्रेक का भी अनुभव ले सकते हैं। च्रदाताल, सूरज ताल, पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान, धनकर, ताबो मठ आदि यहां के लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ स्पीति ट्रेक, रिवर राफ्टिंग, उद्यान भ्रमण आदि गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

जोधपुर

जोधपुर

PC- Ruchi Shakya

अगर आप भारत के गौरवशाली इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं, तो राजस्थान के जोधपुर का प्लान बना सकते हैं। जोधपुर राज्य का एक प्राचीन स्थल है, जो अपनी राजपुताना जीवनशैली, प्राचीन महल-किले और राजस्थानी संस्कृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। जोधपुर आकर आप डेजर्ट सफारी का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। यहां का रंगबिरंगी संस्कृति देश-विदेशी पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। आप यहां के पर्यटन आकर्षणों में मेहरानगढ़ का किला, जसवंत थाडा, उम्मेद भवन महल, और मंडोर गार्डन की सैर का प्लान बना सकते हैं।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

PC- Fitindia

अगर आप जंगल सफारी का रोमांच भरा आनंद लेना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते है। यह राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन होता है। आप यहां वनस्पति और जीव जन्तुओं की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। अक्टूबर में यहां का भ्रमण काफी खास माना जाता है, इस दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। यह आरक्षित वन क्षेत्र अपने बंगाल टाइगर के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप यहां हाथी, हिरण आदि के साथ असंख्य पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

पचमढ़ी

पचमढ़ी

PC- Twinkle Bhaisare

मध्य प्रदेश में आप पचमढ़ी हिल स्टेशन की सैर का प्लान बना सकते हैं, जिसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यह राज्य का एक प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है, जो 1100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यह हिल स्टेशन हरी भरी वनस्पतियों, प्राचीन गुफाओं और जलप्रपातों से घिरा है। आप यहां अपने परिवार यह दोस्तों के साथ आ सकते हैं। पर्यटन आकर्षणों में आप यहां हांडी खोह, अपसरा विहार, पांडव और जटाशंकर गुफा आदि को देख सकते हैं।

मैसूर

मैसूर

PC-Ezhuttukari

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप दक्षिण भारत के मैसूर का प्लान बना सकते हैं। मैसूर कर्नाटक राज्य में स्थित है, जो अपनी प्राचीन संरचनाओं के लिए जाना जाता है। आप यहां अतीत से जुड़े किले-महलों और मकबरों को देख सकते हैं। हैदर अली और टीपू सुल्तान का एक बड़ा इतिहास इस स्थल से जुड़ा है। आप यहां के पर्यटन आकर्षणों में मैसूर पैलेस, श्रीरंगपट्टनम, मैसूर ज़ू, रेलवे म्यूजियम और महाराजा महल देख सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+