Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गापूजा में बाहर घूमने जाने की शुरू कर दें तैयारियां, कोलकाता में होने वाला है टूरिज्म फेयर

दुर्गापूजा में बाहर घूमने जाने की शुरू कर दें तैयारियां, कोलकाता में होने वाला है टूरिज्म फेयर

दुर्गापूजा ऐसा समय होता है जब पश्चिम बंगाल में गांव से लेकर शहर तक हर जगह उत्सव का माहौल रहता है। इसके साथ ही दुर्गापूजा के समय सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चाएं बंगाल के लोग आपस में करते हैं, वह है टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की।

Victoria kolkata

जी हां, दुर्गापूजा की छुट्टियों में बड़ी संख्या में लोग घूमने बाहर चले जाते हैं। पर हर ट्रिप को प्लान करते समय कहां घूमने जाएं, कितना खर्च होगा, कैसे जाएं, कितने दिनों का ट्रिप होगा, कहां-कहां घूमें, ऐसे ना जाने कितने सवाल लोगों के मन में घूमते रहते हैं। आपके इन्हीं सवालों का जवाब कोलकाता में अगले महीने आयोजित होने वाले ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर 2023 (TTF) में मिल सकता है।

क्यों जरूरी है TTF

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) 2023 एक वार्षिक मेला है, जिसका हर साल आयोजन कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और चेन्नई में किया जाता है। TTF में दुनिया के करीब 20 देशों और भारत के 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 500 से ज्यादा टूर एजेंसी, कंपनी व टूरिज्म के व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल होते हैं। यहां प्रत्येक देश व राज्य के अलावा अलग-अलग कंपनियां, व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच उपलब्ध करवाया जाता है जहां वे अपने व्यापार को प्रमोट कर सकते हैं।

कब और कहां होगा आयोजन

कोलकाता में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का आयोजन 14 से 16 जुलाई यानी 3 दिनों तक विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में किया जाएगा। बता दें, यह कोलकाता का सबसे बड़ा एग्जीबिशन सेंटर है। यहां ना सिर्फ टूरिज्म व्यवसाय से जुड़े लोगों बल्कि ट्रैवलर्स और टूरिस्ट को भी घूमने के नये लोकेशंस, बजट और रुट मैप के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। यहां आप सीधे अपने अगले हॉलीडे डेस्टिनेशन पर टूरिज्म व्यवसाय से जुड़े लोगों, होटल आदि से बात कर जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

कौन-कौन बनेंगे टूरिज्म फेयर का हिस्सा

इस टूरिज्म फेयर में देश व विदेश के कई टूरिज्म बोर्ड व अन्य शामिल होंगे। मुख्य तौर पर इसमें जो टूरिज्म बोर्ड शामिल होंगे वो हैं :

  • गवर्नमेंट ऑफ इंडिया
  • पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार
  • स्टेट टूरिज्म बोर्ड - उत्तराखंड
  • स्टेट टूरिज्म बोर्ड - गोवा
  • स्टेट टूरिज्म बोर्ड - केरल
  • स्टेट टूरिज्म बोर्ड - अरुणाचल प्रदेश
  • स्टेट टूरिज्म बोर्ड - छत्तीसगढ़
  • स्टेट टूरिज्म बोर्ड - असम
  • टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड

कौन-कौन होंगे प्रदर्शक (Exhibitors):

  • टूरिस्ट संस्थाएं
  • विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग
  • टूर ऑपरेटर
  • ट्रैवल एजेंट
  • होटल
  • रिसॉर्ट
  • एडवेंचर टूरिज्म ऑपरेटर
  • ट्रैवल गाइड
  • कार रेंटल
  • एयरलाइंस
  • क्रुज लाइंस
  • रेलवे
  • ट्रेकिंग ऑपरेटर्स
  • फोटोग्राफर्स

तो फिर, कैलेंडर में 14 से 16 जुलाई को मार्क कर लिजीए। कहीं भूल ना जाएं।

More News

    Read more about: kolkata west bengal tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+