Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रिम-झिम गिरती बारिश और मॉनसून के दौरान उदयपुर में क्या अवश्य देखें आप

रिम-झिम गिरती बारिश और मॉनसून के दौरान उदयपुर में क्या अवश्य देखें आप

By Belal Jafri

उदयपुर एक खूबसूरत जगह है, जो 'झीलों का शहर' के रूप में भी जाना जाता है और अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है। ज्ञात हो कि महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1559 में इस शहर की स्थापना की। यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है।

यदि बात इस शहर के पर्यटन की हो तो यहां ऐसा बहुत कुछ है जो किसी भी पर्यटक का मन मोह लेगा। आज ये शहर अपनी झीलों के कारण लगातार देश के अलावा विदेशों के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। ज्ञात हो कि यहां मौजूद ज्यादातर झीलें कृतिम हैं जिनका उपयोग पहले शहर में सिंचाई के लिए किया जाता था।

Read : चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम, सबकी बिगड़ी बनाते हैं हज़रत निज़ामुद्दीन

बहरहाल, आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप इस मॉनसून यानी जून से अगस्त के बीच उदयपुर में क्या क्या ख़ास देख सकते हैं या दूसरे शब्दों में कहें तो आज हमारा ये लेख आपको बताएगा कि उदयपुर में ऐसा क्या है जो आपको मंत्र मुग्ध कर देगा।

कैसे पहुँचें उदयपुर

सड़क मार्ग द्वारा

उदयपुर, राजस्थान का एक प्रमुख शहर होने के कारण अच्छी तरह से बसों द्वारा अन्य जगहों से जुड़ा है। उदयपुर और राजस्थान के अन्य प्रमुख स्थलों के बीच राजस्थान रोडवेज की बसें अक्सर उपलब्ध रहती हैं।

उदयपुर सिटी पैलेस

उदयपुर सिटी पैलेस

सिटी पैलेस उदयपुर में महलनुमा इमारतों में सबसे सुंदर है। यह राजस्थान में अपनी तरह का सबसे बड़ा माना जाता है।
फोटो कर्टसी - Dennis Jarvis

उदयपुर सिटी पैलेस का अंदरूनी हिस्सा

उदयपुर सिटी पैलेस का अंदरूनी हिस्सा

उदयपुर सिटी पैलेस के अनुरूनी भाग में टाइल पर बेहद खूबसूरत काम किया गया है।
फोटो कर्टसी - McKay Savage

उदयपुर पैलेस - मोर चौक

उदयपुर पैलेस - मोर चौक

मोर चौक, उदयपुर पैलेस में मौजूद एक आंगन है इसको ये नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यहां की दीवारों में आपको शीशे पर की गयी नक्काशी देखने को मिलेगी जो मोर के पंखों जैसी है।
फोटो कर्टसी - McKay Savage

उदयपुर पैलेस - जाली का काम

उदयपुर पैलेस - जाली का काम

इस पैलेस की कई महत्त्वपूर्ण खासियतें हैं और जाली का खूबसूरत काम भी इन्ही में से एक है।
फोटो कर्टसी - Josh Friedman

बागोर की हवेली

बागोर की हवेली

बागोर की हवेली, पिछोला झील के पास स्थित मेवाड़ रॉयल कोर्ट के मुख्यमंत्री, अमीर चंद बादवा द्वारा निर्मित एक पुराना भवन है।
फोटो कर्टसी - Manoj Vasanth

बागोर की हवेली

बागोर की हवेली

यहाँ आपको कई रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियाँ देखने को मिल जाएंगी।
फोटो कर्टसी - Arian Zwegers

मॉनसून पैलेस

मॉनसून पैलेस

उदयपुर के राजवंशों द्वारा इस स्थान का इस्तेमाल मॉनसून के दिनों में किया जाता था। मॉनसून के दौरान इस शहर से उदयपुर शहर और यहाँ की झीलों का नज़ारा देखने वाला होता था।
फोटो कर्टसी - Tony Young

मॉनसून पैलेस

मॉनसून पैलेस

मॉनसून पैलेस से उदयपुर का वो नज़ारा जो किसी भी पर्यटक का मन मोह ले।
फोटो कर्टसी - Justin Morgan

मॉनसून पैलेस

मॉनसून पैलेस

मॉनसून पैलेस से लिया गया सूर्यास्त का वो फोटो जो ये बताने के लिए काफी है कि उदयपुर का शुमार भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में है।
फोटो कर्टसी- Prashant Ram

फतेह सागर झील

फतेह सागर झील

फतेह सागर एक सुंदर नाशपाती के आकार की कृत्रिम झील है जिसे महाराणा फतेह सिंह द्वारा वर्ष 1678 में विकसित किया गया था।
फोटो कर्टसी - Maneesh Soni

झीलों का शहर

झीलों का शहर

आज उदयपुर में कई महत्त्वपूर्ण झीलें है इस कारण इसे झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Girish Suryawanshi

जग मंदिर गार्डन पैलेस

जग मंदिर गार्डन पैलेस

जग मंदिर झील गार्डन पैलेस, पिछोला झील के चार द्वीपों में से एक पर स्थित है। मेवाड़ राजवंश के तीन सिसोदिया राजपूत राजाओं ने महल का निर्माण किया।
फोटो कर्टसी - Manoj Vasanth

जग मंदिर की मूर्तियां

जग मंदिर की मूर्तियां

जग मंदिर की यात्रा पर आपको कई ऐसी मूर्तियां देखने को मिलेंगी जिनको देखने पर आपको राजपूतों की कुशल वास्तुकला का बोध होगा।
फोटो कर्टसी - Henrik Bennetsen

रंग बिरंगे भगवान

रंग बिरंगे भगवान

कहा जा सकता है कि उदयपुर रंगों का शहर है और यहां आने के बाद आपको दिखेगा कि यहां भग्वान को भी खूबसूरत रंगों से सजाया गया है।
फोटो कर्टसी - Josh Friedman

उदयपुर में स्मारक

उदयपुर में स्मारक

यहां के स्मारक एक गुज़रे हुए और अनोखे इतिहास की दास्तां बताते हैं।
फोटो कर्टसी - Arian Zwegers

आज भी विरासत रहती है उदयपुर में

आज भी विरासत रहती है उदयपुर में

यदि आपको विरासत और इतिहास से रू-ब-रू होना है तो आप यहां के किसी हेरिटेज होटल में ठहरें और उदयपुर को खुद महसूस करें।
फोटो कर्टसी - McKay Savage

उदयपुर की वास्तुकला

उदयपुर की वास्तुकला

चाहे दरवाजा, खिड़की, दर, दीवार जो कुछ भी हो यहां आपको एक बेमिसाल वास्तुकला की झलक देखने को मिलेग़ी।
फोटो कर्टसी - Ahron de Leeuw

उदयपुर में कला

उदयपुर में कला

उदयपुर में चारों तरफ कला वास करती है। यहां के घरों की दीवारों में आज भी आपको खूबसूरत पेंटिंग देखने को मिलेगी।
फोटो कर्टसी - Nevil Zaveri

रंग बिरंगे बाजार

रंग बिरंगे बाजार

जैसा कि हम आपको बता चुकें हैं उदयपुर में सुंदरता और रंग वास करते हैं इस बात की झलक आपको यहां के बाज़ारों एमन भी देखने को मिलेगी।
फोटो कर्टसी - Honza Soukup

कभी न भूलने वाला अनुभव

कभी न भूलने वाला अनुभव

उदयपुर की यात्रा एक कभी न भूलने वाला अनुभव है। यहां आने के बाद आप ऐसी कई यादें अपने साथ अपने घर ले जाना चाहेंगे जिनको याद करते ही आप उदयपुर की फ़िज़ाओं में खो जाएंगे।
फोटो कर्टसी - Manoj Vasanth

रेल द्वारा

उदयपुर रेलवे स्टेशन ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर है और अच्छी तरह से दिल्ली, जयपुर, और जैसलमेर सहित भारत के प्रमुख स्थलों से जुड़ा है। रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

फ्लाइट द्वारा

उदयपुर हवाई अड्डा, जिसे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है, मुख्य शहर से 22 किमी की दूरी पर स्थित है। यह अच्छी तरह से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता सहित प्रमुख भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें उदयपुर हवाई अड्डे से नियमित अंतराल पर उपलब्ध हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+