Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक दिन के अयोध्या की वीकेंड ट्रिप पर इन जगहों को मत करें Miss, भक्ति में हो जाएंगे सराबोर

एक दिन के अयोध्या की वीकेंड ट्रिप पर इन जगहों को मत करें Miss, भक्ति में हो जाएंगे सराबोर

दुनिया भर में अयोध्या की पहचान सबसे प्राचिन धार्मिक जगहों में से एक के रूप में है। 26 वर्षीय नौकरीपेशा अभिषेक अपनी मां और छोटी बहन रेणु को लेकर अयोध्या की ट्रिप पर जाना चाहते हैं। ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल पाने की वजह से अभिषेक ने अयोध्या की वीकेंड ट्रिप पर जाने की योजना बनायी है लेकिन उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि एक दिन में अयोध्या के किन-किन जगहों पर घूमा जा सकता है।

ayodhya wali diwali

यह समस्या सिर्फ अभिषेक की ही नहीं है। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही हजारों रामभक्तों की भीड़ अयोध्या में उमड़ने की संभावना है। काफी संख्या में लोग अयोध्या की वन डे ट्रिप पर आने की योजना भी बना रहे हैं। लेकिन एक दिन की शॉर्ट या वीकेंड ट्रिप पर अयोध्या में किन जगहों को कवर किया जा सकता है, यह ज्यादातर लोगों को समझ में नहीं आ रहा है।

ram mandir

तो चलिए हम आपकी इस परेशानी को सुलझाने में मदद करते हैं और बताते हैं कि अयोध्या की One Day ट्रिप पर आपको किन जगहों पर जरूर घूमना चाहिए।

1. वाल्मीकि भवन

अयोध्या के मणिरामदास की छावनी में स्थित वाल्मीकि रामायण भवन रामायण के रचयिता महर्षी वाल्मीकि को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर की दिवारों पर रामायण की 24 हजार श्लोक अंकित हैं। यह मंदिर रामभक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के दोनों पुत्रों लव और कुश की प्रतिमा के साथ महर्षी वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा भी स्थापित है। इस भव्य इमारत को तैयार करने में लगभग 10 सालों का समय लगा है। मंदिर में संगमरमर की दीवार पर रामायण के सभी कांडों के श्लोकों को करीने से अंकित किया गया है।

2. राम की पैड़ी

ram ki paidi

यह अयोध्या में सरयू नदी के तट पर घाटों की एक श्रृंखला है, जहां सरयू नदी के पवित्र जल में डूबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचते रहते हैं। हाल ही में दिवाली के समय अयोध्या में राम की पैड़ी में दीपोत्सव के समय रिकॉर्ड संख्या में मिट्टी से बने दीये जलाकर एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अयोध्या का नाम दर्ज किया गया है।

3. तुलसी स्मारक भवन

यह एक संग्रहालय है जिसे गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में बनवाया गया था। जिन लोगों की रुचि साहित्य में है, उन्हें एक बार इस संग्रहालय में जरूर आना चाहिए। यहां की लाइब्रेरी में एक शोधकेंद्र भी है जहां आपको अयोध्या के साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिक विषयों के बारे में शोधकार्य और जानने में काफी मदद मिलेगी।

tulsi smarak bhawan

4. रामकथा पार्क

विशाल क्षेत्र में फैला हुआ यह पार्क आपको आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनाएंगी। यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के कलाकारों ही अपनी कला का प्रदर्शन करने आते हैं। खास तौर पर शाम के समय इस पार्क में स्थित मैदान में बच्चे और बगीचे में काफी संख्या में वयस्क मौजूद रहते हैं।

5. कनक भवन

kanak bhawan

कनक भवन अयोध्या के बेहतरीन मंदिरों में से एक है। मान्यता के अनुसार यह भवन भगवान श्रीराम और माता सीता को उनके विवाह के उपहार स्वरूप माता कैकेयी ने दिया था। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मूल कनक भवन के जीर्णशीर्ण हो जाने के बाद द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था। मंदिर के गर्भगृह में माता सीता और भगवान श्रीराम की मूर्तियां स्थापित हैं, जिनके माथे पर सोने से बना मुकूट स्थापित है। मूर्ति की शानदार कलाकारी यहां आने वाले दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

6. हनुमानगढ़ी

अयोध्या का सफर रामभक्त हनुमान के दर्शन के बिना अधुरा ही माना जाएगा। अवध के नवाब द्वारा पर्वत की चोटी पर बनाए गए हनुमान मंदिर में आपको धार्मिकता के साथ-साथ आसपास के पहाड़ों का बेहद खुबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। कहा जाता है कि हनुमानगढ़ी में लोग सिर्फ प्रार्थनाएं और मन्नत मांगने ही नहीं बल्कि अपने पापों का प्रायश्चित करने भी आते हैं। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 76 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। मंदिर में भगवान राम की मात्र 6 इंच की मूर्ति और अपनी मां (अंजनी) के साथ पवनपुत्र हनुमान की मूर्ति स्थापित है।

deepotsav

हम उम्मीद करते हैं कि NativePlanet के इस आर्टिकल से आपको अयोध्या की वन डे ट्रिप में कवर करने जैसी जगहों के बारे में जरूर पता चल गया होगा। अगर आपको अयोध्या जाने या वहां घूमने में कोई भी समस्या होती है तो आप IRCTC की बस सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं। इस बस सेवा को बुक करने के लिए आपको IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.bus.irctc.co.in पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: uttar pradesh ayodhya travel irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+