Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जल्द खुलने वाला लखनऊ का पहला डायनासोर पार्क, जानिए कब से और कितनी होगी एंट्री फीस!

जल्द खुलने वाला लखनऊ का पहला डायनासोर पार्क, जानिए कब से और कितनी होगी एंट्री फीस!

जुरासिक वर्ल्ड और डायनासोर की फिल्में देखकर बच्चों का फेवरेट खिलौना डायनासोर के मॉडल ही बन जाते हैं। उन्हें रबड़ से बना जितना बड़ा मॉडल ही क्यों न खरीद कर दे दिया जाए, बच्चों की बड़े वाले डायनासोर की डिमांड कभी खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। लेकिन जल्द ही बच्चों की यह डिमांड पूरी होने वाली है क्योंकि उनके सामने खड़ा होगा 55 फीट ऊंचा डायनासोर का मॉडल। कहाँ?

अरे भई, अपने लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में...। जी हां, लखनऊ की पहचान अब सिर्फ नवाबों के शहर के तौर पर ही नहीं रह गयी बल्कि जल्द ही यहां उत्तर प्रदेश का पहला डायनासोर पार्क 'जुरासिक पार्क' खुलने वाला है। यह पार्क न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों, उम्रदराजों और सभी प्रकार के आयुवर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा।

jurasik park lucknow

राज्य का पहला डायनासोर पार्क

लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में जल्द खुलने वाला 'जुरासिक पार्क' सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि अपनी तरह का उत्तर प्रदेश में पहला पार्क होगा। लगभग 5 एकड़ के क्षेत्र में फैले 'जुरासिक पार्क' में डायनासोर के विशालकाय मॉडल होंगे जो किसी मूर्ति की तरह खड़े न रहकर रोबोट की तरह इधर-उधर सिर घुमाएंगे, आंखे चमकाएंगे और चिंघाड़ेंगे भी।

मिली जानकारी के अनुसार इन सभी विशाल रोबोटिक डायनासोर को जापान और ताइवान से भारत लाया गया है और फिलहाल पार्क में रखकर इनके सभी हिस्सों को जोड़ा जा रहा है। यहां टायरानोसॉरस रेक्स, वेलोसिरैप्टर और ट्राइसेराटॉप्स जैसे डायनासोर के जीवंत रोबोटिक मॉडल रखे जा रहे हैं।

lucknow dinosaur model

सिर्फ डायनासोर ही नहीं और भी हैं आकर्षण

'जुरासिक पार्क' में आने वाले लोगों को सिर्फ डायनासोर ही नहीं बल्कि हिमयुग (Ice Age) में धरती पर पाये जाने वाले मैमथ (Mammoths), जो दिखने में आज के हाथियों जैसे ही लगते थे, बड़े-बड़े दांतों वाले बाघ (Sabertooth Tiger) आदि भी यहां दिखाई देंगे।

इसके साथ ही यहां विशाल आकार वाले किंग कॉन्ग, गॉडजिला आदि के मॉडल भी बनाए गये हैं जिन्हें बनाने के लिए कबाड़ का इस्तेमाल किया गया है। मुख्य द्वार से जैसे ही लोग इस पार्क में प्रवेश करेंगे उनका स्वागत करने के लिए यहां 4 मीटर ऊंचे दो बड़े-बड़े बोलने वाले पेड़ (Talking Tree) खड़े मिलेंगे।

Mammoth model in lucknow jurasik park

पार्क में घूमकर अगर थक जाएं, तो खाने-पीने के लिए कैफे भी हैं, जहां आपको मनपसंद स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक मिल जाएंगे। पार्क के एक हिस्से में वाटर फॉल और डायनासोर की आकृति वाली गुफा बनायी गयी है। इसके साथ ही यहां डायनासोर राइड भी की जा सकेगी, जो बच्चों के साथ ही युवाओं को भी बहुत आकर्षित करेंगे।

कब खुलेगा और कितना है खर्च?

लखनऊ का 'जुरासिक पार्क' पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार चलाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस पार्क को निजी कंपनी के साथ मिलकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) तैयार कर रहा है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में करीब 8 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

जिस कंपनी ने इस पार्क को तैयार किया है अगले 15 सालों तक वहीं इस पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी भी उठाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने यानी जून में इस पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया जा सकता है।

dinosaur modal lucknow uttar pradesh

क्या होगी एंट्री फीस?

दिन समय एंट्री शुल्क
सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक

वयस्क : ₹100 प्रति व्यक्ति

बच्चे (12 साल से कम) : ₹50 प्रति बच्चा

शनिवार और रविवार सुबह 9 से शाम 7 बजे तक

वयस्क : ₹100 प्रति व्यक्ति

बच्चे (12 साल से कम) : ₹50 प्रति बच्चा

यह पार्क सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि बीते समय में धरती पर पाए जाने वाले इन पशुओं के बारे में भी बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी जानकारी देने वाला है। डायनासोर के बारे में जानकारी देने के लिए पार्क में अलग-अलग जगहों पर साइन बोर्ड भी लगाएं जाएंगे जिनपर सभी जानकारियां लिखी होगी। यहां डायनासोर की उत्पत्ति से लेकर उनके विलुप्त होने तक की कहानी के बारे में बताया जाएगा।

More News

    Read more about: uttar pradesh lucknow park travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+