Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर प्रदेश के इस शहर में बनेगा न्यूयॉर्क की तरह 'Times Square', 10 दिनों के अंदर शुरू होगा काम

उत्तर प्रदेश के इस शहर में बनेगा न्यूयॉर्क की तरह 'Times Square', 10 दिनों के अंदर शुरू होगा काम

न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन इलाके में मौजूद टाइम्स स्क्वॉयर (Times Square), एक ऐसी जगह जो दिन-रात आंखों को चौंधिया देने वाली रोशनी से जगमगाती रहती है। इसे न्यूयॉर्क का सबसे बड़ा वाणिज्यिक क्षेत्र में माना जाता है। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी बनने वाला है टाइम्स स्क्वायर, बिल्कुल वैसा ही जैसा न्यूयॉर्क में मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इसे उत्तर प्रदेश के शहर, नोएडा जो NCR का हिस्सा है, में बनाया जाएगा।

पिछले दिनों ही नोएडा अथॉरिटी के 49वें स्थापना दिवस के मौके पर इस बात की घोषणा की गयी। बता दें, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर किसी उत्पाद का विज्ञापन हो या किसी फैशन मॉडल की तस्वीर का यहां के जगमगाते होर्डिंग पर लगना, खबरों की सूर्खियां जरूर बनता है। पर्यटकों से लेकर स्थानीय निवासियों के लिए भी यह मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।

times square

कहां बनेगा टाइम्स स्क्वायर?

News 18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में न्यूयॉर्क के तर्ज पर टाइम्स स्क्वायर बनाया जाएगा। इसे नोएडा के सेक्टर 18 में बनाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली - NCR और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग नोएडा को मिनी कनॉट प्लेस के नाम से ही जानते हैं। इसलिए नोएडा में टाइम्स स्क्वायर का बनना यहां घूमने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए भी बड़ा ही खास होने वाला है।

नोएडा की इस इलाके में कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस, शॉपिंग मॉल, शो रुम, होटल और बैंक आदि हैं। इसलिए यहां शॉपिंग करने से लेकर काम काज के सिलसिले में भी अक्सर काफी लोगों का आना-जाना लगा रहता है और न्यूयॉर्क के मैनहैट्टन क्षेत्र की तरह ही यह भी एक वाणिज्यिक क्षेत्र है।

क्या-क्या बनेगा टाइम्स स्क्वायर में?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 18 में जिस टाइम्स स्क्वायर को बनाया जाएगा, उसे सिर्फ वाणिज्यिक रूप से ही नहीं बल्कि आम लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर भी तैयार करने का फैसला लिया गया है। इसलिए यहां भी न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की तरह ही बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगायी जाएंगी, जहां विज्ञापनों तो लगायी ही जा सकेंगी बल्कि इसके साथ-साथ लोगों का मनोरंजन भी होगा। साथ ही पैडीस्ट्रेन बनाया जाएगा, जहां शाम के वक्त लोग पैदल चहलकदमी का आनंद भी उठा सकेंगे।

newyork times square

पार्किंग क्षेत्र में लगे बड़े से एलईडी स्क्रीन पर समय-समय पर विभिन्न मैच आदि का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मनोरंजन के लिए फिल्में, गाने और कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का प्रसारण टाइम्स स्क्वायर की जाएंट स्क्रीन पर किया जाएगा। जब इतना कुछ होता तो भला बच्चों को कैसे भूला जा सकता है। नोएडा में बनने वाले देसी टाइम्स स्क्वायर में बच्चों के खेलने के लिए एलईडी वीडियो का क्रोमा वॉल भी बनाया जाएगा। यहां 172 लोग बैठ सकेंगे और लगभग 100 लोगों के खड़े होने की जगह होगी।

कब से शुरू होगा निर्माण और लागत?

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा का टाइम्स स्क्वायर आकार में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से छोटा होगा। इसे लगभग 6500 वर्ग फीट के क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसे बनाने का खर्च लगभग ₹10 करोड़ (₹9 करोड़ 96 लाख) आने वाला है। बताया जाता है कि अगले 10 दिनों के अंदर टाइम्स स्क्वायर की नींव रख दी जाएगी और काम शुरू होने के अगले 1 साल के अंदर यह बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

बताया जाता है कि जिस कंपनी को इसे बनाने का काम सौंपा जाएगा, उसे अपने खुद के खर्चे पर इसे बनाना होगा नोएडा प्राधिकरण इसमें कोई रुपए खर्च नहीं करेगी। हां, कंपनी को यहां विज्ञापन का अधिकार होगा। कंपनी से मासिक किराया वसूला जाएगा। इसे चलाने के लिए कंपनी 10 साल के लिए यह जगह लीज पर लेगी।

More News

    Read more about: noida uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+