Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पर्यटकों को उत्तरप्रदेश की आत्मा से जोड़ती 'हेरिटेज आर्क' पर्यटन योजना!

पर्यटकों को उत्तरप्रदेश की आत्मा से जोड़ती 'हेरिटेज आर्क' पर्यटन योजना!

उत्तरप्रदेश भारत के समधर्मी सभ्यता का उद्गम स्थल है। यही वह भूमि है जहाँ महाभारत और रामायण जैसे महान महाकाव्यों की स्थापना हुई। कुछ कवियों ने यहाँ की प्रमुख नदियों गंगा और यमुना के किनारे बैठ कर अपनी कवियों की रचना की है तो कुछ महान निर्माताओं ने उसी किनारे पर प्रतिष्ठित और चमत्कारिक रचनाओं का निर्माण किया है।

यह वही जगह है जहाँ गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण को प्राप्त किया था, यह वही जगह है जहाँ कई सुल्तानों ने खूबसूरत रचनाओं का निर्माण कर अपनी छाप दुनिया पर छोड़ी। आज इसी भूमि पर पर्यटन की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं, जिनको बढ़ावा देकर प्रदेश को तेजी से आर्थिक तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।

Agra

आगरा
Image Courtesy:
Jhuma Datta

तरक्की के इसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक नई योजना की बेहतरीन पहल की है, हेरिटेज आर्क। हेरिटेज आर्क का मुख्य मुद्दा ही है, उत्तरप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना।

हेरिटेज आर्क क्या है?

हेरिटेज आर्क उत्तरप्रदेश द्वारा योजित पर्यटन योजना है जिसमें यमुना किनारे बसे आगरा, गोमती नदी के किनारे बसे लखनऊ और गंगा नदी के किनारे बसे वाराणसी के पास स्थित सारे पर्यटन केंद्रों को शामिल किया गया है। विश्व भर के सैलानियों को उत्तरप्रदेश के पर्यटन के प्रति आकर्षित करने के लिए आगरा-लखनऊ-वाराणसी हेरिटेज आर्क को शुरू किया गया है। आप कह सकते हैं कि हेरिटेज आर्क, हमारी समृद्ध विरासत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पहलुओं से लोगों को परिचित कराने का एक मज़ेदार रास्ता है।

Lucknow

लखनऊ
Image Courtesy: Ashusopku

हेरिटेज आर्क देश और दुनिया के सारे पर्यटकों को अवसर देती है कि वे राज्य की समृद्ध संस्कृति से रूबरू हो सकें। उत्तरप्रदेश के इस हेरिटेज आर्क में 25 क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है, जिनके द्वारा यात्री राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक घूमते हुए आगरा मंडल, लखनऊ मंडल और वाराणसी मंडल के प्रसिद्ध जगहों और वहां की खूबसूरत संस्कृति को और अच्छी तरह से जान पाएंगे। उन क्षेत्रों का और करीब से दीदार कर सकेंगे जो उत्तरप्रदेश को अच्छी तरह दर्शाते हैं।

हेरिटेज आर्क के ज़रिये यात्रा

25 क्षेत्रों को शामिल कर हेरिटेज आर्क को और सुविधापूर्ण बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन शहरों को हवाई सेवा के साथ जोड़ा जाएगा जिस से देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। साथ ही महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के आस-पास, सड़कों के निर्माण के लिए अलग से फंड की व्यवस्था भी की जाएगी।

Varanasi

वाराणसी
Image Courtesy: Ken Wieland

हेरिटेज आर्क से फायदे

हेरिटेज आर्क के अंदर आने वाले क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों की बढ़ोतरी होने से राज्य में व्यवसाय के बड़े अवसर मिलने की संभावना है। इससे प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के मौके उत्पन्न होगें। सर्विस इंडस्ट्री के साथ साथ, इन क्षेत्रों के पास बसे शिल्प और हैंडलूम कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे लघु उघोगों में मजबूती आएगी।

हेरिटेज आर्क में शामिल होने वाले क्षेत्र

आगरा मंडल
आगरा, फतेहपुर सीकरी, बरसाना, बटेश्वर, चम्बल अभ्यारण्य, इटावा लायन सफारी, गोकुल, नंदगाँव, मथुरा, वृन्दावन

लखनऊ मंडल
लखनऊ, बिठूर,देव शरीफ़, दुधवा, कतर्निया घाट, नैमिशारण्य, नवाबगंज पक्षी अभयारण्य

वाराणसी मंडल
वाराणसी, सारनाथ, विंध्याचल,सोनभद्रा,चुनार, कुशीनगर, कपिलवस्तु, श्रावस्ती

Sarnath

सारनाथ
Image Courtesy: Ekabhishek

हेरिटेज आर्क का मुख्य लक्ष्य है अपने पर्यटकों को उत्तरप्रदेश में स्मारकों, तीर्थस्थलों,इतिहास से जुड़े चमत्कारों,आध्यात्मिक अनुभवों, वन्य जीवों और रोमांचक एहसासों से परिपूर्ण एक अद्भुत यात्रा का सुखद अनुभव प्रदान करना। भारत के सबसे पुरानी और पूज्य नदियों के किनारे उत्तर प्रदेश की यात्रा करते हुए अलग-अलग जगहों को और करीब से जानना अपने आप में ही एक अलग और सबसे अद्भुत अनुभव होगा। तो अब भी आप सोचिये मत और निकल पड़िये इस रोमांचक और सबसे अलग यात्रा पर। साथ ही साथ अपने सुखद अनुभव हमारे साथ साझा करना मत भूलियेगा।

आपकी हेरिटेज आर्क की यात्रा मंगलमय हो!

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+