Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान में 2 रूट्स पर जल्द शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट से लेकर Timing तक

राजस्थान में 2 रूट्स पर जल्द शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट से लेकर Timing तक

राजस्थान के रेल परिवहन में जल्द ही बड़ा उछाल आने वाला है क्योंकि भारतीय रेलवे जल्द ही राजस्थान में दो अलग-अलग रूट्स पर शुरू करने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) की ओर से की जाएगी।

उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से न सिर्फ राजस्थान के अंदर बल्कि लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा होने वाली है। बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो लगभग 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पटरी पर दौड़ सकती है। अब तक 40 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत भारतीय रेलवे कर चुकी है, जो देश के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने का काम करती है।

rajasthan new vande bharat express

2 नए रूट्स पर शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में जिन 2 नए रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी, उनमें शामिल है -
1. बीकानेर से दिल्ली
2. जयपुर से जोधपुर

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस चुरु-रतनगढ़-लोहारु के रास्ते चलेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस का जो प्रस्तावित शेड्यूल है, उसके मुताबिक यह ट्रेन बीकानेर से सुबह 5.55 बजे खुलेगी जो दोपहर 12.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से शाम को 4.30 बजे खुलेगी जो रात 10.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस बारे में NWR के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीकानेर से दिल्ली तक पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 6 घंटा 20 मिनट का समय लेगी। यह ट्रेन लगभग 90 मिनट समय की बचत करेगी।

साथ ही NWR के उक्त अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ महीनों के अंदर भारतीय रेलवे जयपुर और जोधपुर के बीच भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी तक यह फैसला नहीं हो सका है कि यह ट्रेन जोधपुर से जयपुर होकर नई दिल्ली तक जाएगी या फिर सिर्फ जयपुर से जोधपुर तक ही जाएगी। जल्द ही इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए NWR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हम अलग-अलग जगहों पर यात्रियों को लगातार बेहतर यात्री सेवाएं उपलब्ध करवाने की कोशिशें कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुरू होना निश्चित रूप से यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत ही इस उद्देश्य से की गयी थी कि यात्री लंबी दूरी का सफर एक ही दिन में तय कर वापस अपने शहरों को लौट सकें।

More News

    Read more about: jaipur delhi vande bharat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+