Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बनारस में वर्चुअल रिएलिटी से दर्शन दे रहे हैं महादेव, जानिए कैसे!

बनारस में वर्चुअल रिएलिटी से दर्शन दे रहे हैं महादेव, जानिए कैसे!

पिछले कुछ सालों में काशी विश्वनाथ मंदिर का काफी विकास हुआ है जिसमें मंदिर से सटा नमो घाट से लेकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक शामिल है। पर क्या कभी आपने सोचा था कि काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव भी वर्चुअल दर्शन देने आएंगे? जी हां, इस बात को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सच साबित कर दिखाया है। मंदिर में अत्याधुनिक सुविधाओं के लागू होने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या में भी काफी ज्यादा वृद्धि हुई है।

भक्तों की संख्या ज्यादा होने की वजह से एक नयी परेशानी खड़ी हो गयी है। अब ज्यादा भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के आरती में शामिल होने का मौका नहीं मिल पा रहा है और सामान्य दर्शन भी ठीक तरीके से नहीं होने की शिकायतें अक्सर भक्त करते रहते हैं। इसी समस्या का समाधान निकालते हुए अब काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गयी है।

kashi vishwanath temple

कैसे वर्चुअल दर्शन देते हैं महादेव?

महादेव का वर्चुअल दर्शन का अर्थ ये नहीं है कि महादेव खुद कैलाश पर्वत से नीचे आकर वीडियो कॉल के माध्यम से अपने भक्तों को दर्शन देंगे। दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने VR बॉक्स की सुविधा मंदिर में शुरू की है। इसमें आंखों पर लगे विशेष यंत्र की मदद से भक्त गर्भगृह में होने वाली महादेव की आरती में शामिल होने जैसा अनुभव करेंगे। सबसे खास बात है कि भक्तों के लिए यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है।

क्यों शुरू की गयी यह वर्चुअल सुविधा?

आपके मन में यह सवाल यह जरूर उठ रहा होगा कि काशी विश्वनाथ जो द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक है, के स्वयं उपस्थित रहने के बावजूद क्यों भक्तों के लिए वर्चुअल दर्शन की सुविधा को शुरू की गयी? और क्या भक्तों को यह सुविधा पसंद आ रही है? पहले हम दूसरे सवाल का जवाब देते हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल काशी विश्वनाथ मंदिर में इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

इस सुविधा के शुरू होने से भक्तों में बड़ी खुशी है। कुछ भक्तों का कहना है कि वर्चुअल माध्यम से गर्भगृह में होने वाली आरती को इतना स्पष्ट देख सकते हैं जितने स्पष्ट रूप से सामने से भी नहीं दिखता है। दरअसल, मंदिर में भक्तों की भीड़ अत्यधिक बढ़ने और आरती टिकट की अनुपलब्धता की वजह से ही मंदिर प्रशासन ने इस सुविधा को लागू करने का फैसला लिया है।

varanasi vr box

कैसे उठा सकेंगे लाभ?

  • काशी विश्वनाथ मंदिर में निम्न प्रकार से महादेव का निःशुल्क वर्चुअल दर्शन कर सकते हैं -
  • सबसे पहले नीलकंठ भवन में जाकर पास लेना होगा।
  • नीलकंठ भवन से पास लेकर आपको गंगा द्वारा रानी अहिल्या बाई की प्रतिमा के पास आना होगा।
  • यहां आपको दुर्लभ दर्शन केंद्र का ऑफिस मिलेगा।
  • इसी ऑफिस में आपको VR बॉक्स की मदद से काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह और आरती के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
  • हर भक्त को 11 मिनट और 50 सेकेंड के लिए वर्चुअल रिएलिटी के माध्यम में महादेव के पांचों पहर की आरती और श्रृंगार के दर्शन करवाया जाएगा।
kashi vishwanath temple varanasi

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि उज्जैन के महाकालेश्वर और माता वैष्णो देवी मंदिर समेत आदि विभिन्न मंदिरों में 3डी वर्चुअल रिएलिटी के माध्यम से दर्शन करवाया जाता है। अब उसे ही काशी विश्वनाथ मंदिर में लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 5 मई से 4 जून तक मंदिर प्रशासन के कुल 363 कर्मचारियों और पुजारियों को वर्चुअल माध्यम से महादेव के दर्शन करवाए गये थे। उन्होंने शो को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद अब तक कुल 282 भक्तों को भी यह शो दिखाया गया। भक्तों को भी यह शो काफी पसंद आ रहा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+