Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रुड़की से इस वीकेंड प्लान बनाएं इन शानदार स्थलों का

रुड़की से इस वीकेंड प्लान बनाएं इन शानदार स्थलों का

रुड़की से नजदीकी वीकेंड गेटवे । weekend getaways from roorkee uttarakhand

दिल्ली - देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित रुड़की उत्तराखंड का एक खूबसूरत शहर है, जो मुख्यत: अपने आर्मी कैंट और आईआईटी रुड़की के लिए जाना जाता है। आईआईटी रूड़की भारत के चुनिंदा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है, जहां से निकलने वाले इंजीनियर न केवल भारत बल्कि विश्व के कोने-कोने में जाकर देश का नाम रौशन करते हैं। देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से नजदीक बसा रुड़की अपनी महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थित के लिए भी जाना जाता है, जहां से आप दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको उन शानदार वीकेंड गेटवे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप रुड़की से आसानी से बना सकते हैं। सुगम यातायाता के साधनों के द्वारा आप इन निम्नलिखित गंतव्यों तक बिना किसी दिक्कत के आसानी से पहुंच सकते हैं।

लैंसडाउन

लैंसडाउन

PC- MANISH03

दूरी : 137 कि.मी

रुड़की से 137 कि.मी की दूरी पर स्थित लैंसडाउन उत्तराखंड के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन में गिना जाता है, जहां का प्लान आप इस वीकेंड बना सकते हैं। यह भारत के उन शानदार पर्वतीय गंतव्यों में से एक है जिसे बसाने का श्रेय औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजों को जाता है। इस हिल स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश अफसरों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश केंद्र के रूप में किया गया था, जहां वे गर्मी के दौरान अपने परिवार के साथ रहने के लिए आ जाते थे। इसके अलावा ब्रिटिश सैनिक भी इस दौरान यहां डेरा डालते थे। लैंसडाउन राज्य के पौड़ी-गढ़वाला जिले के अंतर्गत आता है।

आज भी यहां उस दौर की प्राचीन संरचनाएं देखी जा सकती है, जो भारत में अंग्रेजी वास्तुकला के लिए जानी जाती हैं। वर्तमान में यह भारत के खास हिल स्टेशनों में गिना जाता है। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह पर्वतीय स्थल देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। यहां आकर पर्यटक आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं। हिमालय की अद्भुत पहाड़ियों को यहां से आसानी से देखा जा सकता है।

कौसानी

कौसानी

PC- Sujayadhar

दूरी : 340 कि.मी

रुड़की से 340 कि.मी की दूरी पर स्थित कौसानी राज्य के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन में गिना जाता है, जिसकी खूबसूरती देख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस स्थल को भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। शहर की भागदौड़ और व्यस्त जिंदगी से दूर यह पर्वतीय गंतव्य वीकेंड पर आराम फरमाने के लिए खास विकल्प है। कुमाऊं मंडल के अंतर्गत यह स्थल यहां आने वाले सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के आप हिमालाय की बर्फीली चोटियों के शानदार दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं।

कौसानी देखने योग्य और घूमने-फिरने योग्य काफी ज्यादा जगहें हैं। इस स्थल की सबसे खास बात यहां का खुशनुमा मौसम है, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा भाता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

भीमताल

भीमताल

PC- Kritikahasija

दूरी : 264 कि.मी

प्राकृतिक नजारों को देखने के साथ-साथ कुछ रोमांच भरे अनुभव के लिए आप रुड़की से 264 कि.मी की दूरी पर स्थित भीमताल का प्लान बना सकते हैं। समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भीमताल उत्तराखंड के नैनीताल जिले का एक शानदार पर्यटन स्थल है, जो अपने खूबसूरत झील और पहाड़ी आकर्षणों के लिए जाना जाता है। अगर आप झील की सैर करना चाहते हैं तो यहां का प्लान बना सकते हैं।

यह स्थल प्रसिद्ध नैनी ताला से 22 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, इसलिए यहां साल भर सैलानियों को आना जाना लगा रहता है। कुछ शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

धनौल्टी

धनौल्टी

PC- Alokprasad

दूरी : 130 कि.मी

रुड़की से 130 कि.मी की दूरी पर स्थित धनौल्टी उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी मनमोहक आबोहवा और पहाड़ी आकर्षण के लिए जाना जाना जाता है। एक आरामदायक छुट्टी बिताने के उद्देश्य से यह पहाड़ी स्थल एक आदर्श विकल्प है। 2286 मीटर की ऊंचाई के साथ धनौल्टी यहां आने वाले सैलानियों को काफी हद तक प्रभावित करने का काम करता है।

मसूरी से यहां तक दूरी मात्र 24 किमी की यानी आप इस स्थल के साथ-साथ आप मसूरी का भी भ्रमण कर सकते हैं। चीड़-देवदार के जंगल इस हिल स्टेशन को खास बनाने का काम करते हैं। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

चैल

चैल

PC- Sandeep Brar Jat

दूरी : 259 कि.मी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप रुड़की से चैल(हिमाचल प्रदेश) का भी प्लान बना सकते हैं। रूड़की के चैल की दूरी मात्र 259 कि.मी की है, जहां आप सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। यह हिल स्टेशन शिमला से 44 कि.मी और सोलन से 45 किमी के फासले पर स्थित है। यह स्थल अपनी महमोहक पहाड़ी आबोहवा के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध चैल महल के लिए भी जाना जाता है, जिसका निर्माण पटियाला के महाराज ने औपनिवेशिक काल के दौरान बनवाया था। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श विकल्प है। जहां का प्लान आप किसी भी समय बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+