Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा - बढ़ा टोल टैक्स, जाने जेब पर कितना बोझ बढ़ाएंगी नयी दरें!

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा - बढ़ा टोल टैक्स, जाने जेब पर कितना बोझ बढ़ाएंगी नयी दरें!

यमुना एक्सप्रेसवे से होकर सफर करना अब महंगा पड़ेगा। क्यों? क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बढ़ा दिया है यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स। यह फैसला पिछले गुरुवार को यमुना प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। यह YEIDA की 82वीं बैठक थी। मिली जानकारी के अनुसार टोल टैक्स की नयी दरें 1 अक्तूबर से लागू होंगी।

बता दें, यमुना एक्सप्रेसवे को ताज एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 2.5 सालों के बाद इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरें बढ़ाई गयी हैं।

toll tax increased yamuna expressway

लेकिन कितनी बढ़ाई गयी हैं टोल टैक्स की दरें? बढ़ी हुई दरों की वजह से आम लोगों की जेब पर कितना असर पड़ेगा? बढ़ी हुई टोल टैक्स के कारण आम लोगों पर कितना बढ़ेगा टोल टैक्स का बोझ?

सबसे पहले आपको बता दें, क्यों बढ़ायी गयी टोल टैक्स?

नियमानुसार हर साल टोल टैक्स की दरें बढ़ाई जाती हैं। इस बार टोल टैक्स में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। इससे पहले साल 2022 में पहली बार टोल टैक्स की दरों में बदलाव किया गया था। तब 12 प्रतिशत की वृद्धि की गयी थी। TV9 हिंदी की एक रिपोर्ट में किये गये दावों को सच माने तो इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गयी थी, उन किसानों को उनके मुआवजे का 64 प्रतिशत अभी तक नहीं दिया जा सका था। कहा जा रहा है कि टोल टैक्स में हुए नये बदलावों के बाद YEIDA को लगभग ₹1 करोड़ का टोल मिलेगा।

क्या होंगी नये टोल दरें?

मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरों में भी परिवर्तन हुआ है। आइए बढ़ी टोल दरों के बारे में जान लेते हैं :

वाहन पुरानी टोल दरें नई टोल दरें
दो और तीन पहिया वाहन, ट्रैक्टर ₹1.25/किमी ₹1.50/किमी
कार, जीप और हल्के वाहन ₹2.60/किमी ₹2.95/किमी
बस और ट्रक ₹4.15/किमी ₹4.60/किमी
भारी वाहन ₹12.90/किमी ₹14.25/किमी
7 पहिया या उससे बड़े वाहन ₹18.35/किमी ₹16.60/किमी
yamuna expressway toll tax

नोएडा से आगरा जाने वाले वाहनों पर कितना पड़ेगा असर?

वाहन पुरानी दरें नयी दरें
कार ₹270 ₹295
बस ₹895 ₹935
बड़े वाहन ₹1760 ₹1835

बता दें, किसानों का बकाया मुआवजा चुकाने के मुद्दे पर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बैठक में यमुना सिटी का विकास कैसे हो, यमुना सिटी को आधुनिक, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल कैसे बनाया जाए उनकी योजनाओं समेत और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात हुई। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस परियोजना में सरकार न सिर्फ यमुना सिटी के विकास पर ध्यान दे रही है बल्कि इससे रोजगार के नये अवसर पैदा करने पर भी महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है।

More News

    Read more about: noida travel expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+