Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Year Ender 2024 : इस साल कितने श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, किया रामलला के दर्शन

Year Ender 2024 : इस साल कितने श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, किया रामलला के दर्शन

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर का उद्घाटन इस साल 22 जनवरी 2024 को हुआ। मंदिर के भूतल में बने गर्भगृह में रामलला की मनमोहन प्रतिमा का बड़ा ही विशाल और भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में देश के कोने-कोने से साधु-संतों, विद्वानों, ज्ञानियों, मंत्रियों, राजनेताओं, बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ व्यापार जगत से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।

मंदिर के उद्घाटन का एक साल लगभग पूरा होने वाला है। उसके साथ ही इस साल का समापन होने वाला है। तो क्यों न एक बार फिर से पीछे मुड़कर देख लें कि पिछले 1 साल के दौरान यानी उद्घाटन के बाद से अब तक कितने श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर के दर्शन किये!

ayodhya ram mandir 2024

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन के दिन करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला अथवा बालक राम के दर्शन करने पहुंचे थे। लगभग 1 महीने बाद राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 1 लाख से डेढ़ लाख के बीच दर्ज की गयी। आम नागरिकों के लिए राम मंदिर के दरवाजे 23 जनवरी 2024 को खोल दिये गये। अगले 12 दिनों में अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 24 लाख पर पहुंच गयी थी।

बात अगर पिछले साल की करें तो साल 2023 में पूरे सालभर में अयोध्या आने वाले मेहमानों व श्रद्धालुओं की संख्या औसतन मात्र 19 लाख थी, जो राम मंदिर के उद्घाटन के 12 दिनों बाद अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या से काफी पीछे थी।

इसके 1 महीने बाद यानी फरवरी 2024 में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के दिन से लेकर 5 फरवरी 2024 तक अयोध्या और राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या करीब 27.80 लाख थी।

ram mandir ayodhya

वर्तमान समय में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या के आधार पर कहा जा सकता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किया जाने वाले तीर्थ स्थलों में राम मंदिर ने अपनी जगह पक्की कर ली है। राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने मक्का और वेटिकन को भी पीछे छोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 की पहली छमाही में अयोध्या और राम मंदिर आने वाले पर्यटकों या श्रद्धालुओं की संख्या 11 करोड़ से भी ज्यादा पर पहुंच चुकी है।

इस आंकड़े का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2024 की पहली छमाही में उत्तर प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों पर आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या करीब 33 करोड़ थी, जो उसी समय सिर्फ अयोध्या में आने वाले पर्यटकों से मात्र 3 गुना ही ज्यादा है।

राम मंदिर के उद्घाटन ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी असर डाला है। दिसंबर 2023 में अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से अब तक करीब 8 लाख 10 हजार यात्री अयोध्या पहुंच चुके हैं। हालांकि साल 2024 में कितने यात्रियों ने अयोध्या एयरपोर्ट से होकर यात्रा की, इसका आंकड़ा मार्च 2025 में जारी किया जाएगा।

More News

    Read more about: year ender 2024 ayodhya temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+