फतेह सागर एक सुंदर नाशपाती के आकार की कृत्रिम झील है जिसे महाराणा फतेह सिंह द्वारा वर्ष 1678 में विकसित किया गया था। यह उदयपुर के चार झीलों में से एक है, और इसे शहर का गौरव माना जाता है। अपनी सुंदर नीले पानी, और हरे भरे परिवेश की वजह से जगह को 'दूसरा कश्मीर' के रूप में जाना जाता है। यहाँ झील के बीच में तीन छोटे द्वीप स्थित हैं।
कनॉट के ड्यूक, जो महारानी विक्टोरिया का बेटा था, ने झील की नींव रखी थी। यह पिछोला झील और रंग सागर झील से एक नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है। राम प्रताप पैलेस फतेह सागर के तट पर स्थित है। यात्री स्थानीय बस सेवा, टैक्सियों, ऑटो रिक्शा, और ताँगा द्वारा यहाँ तक पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications