वालपराई में कई व्यू पॉइंट हैं। लोम का व्यू पॉइंट एक ऐसा व्यू पॉइंट है जिसे देखने से आप चूक नहीं सकते। जब आप पोल्लाची से वालपराई आते हैं तो रास्ते में नौवें हेयर पिन मोड़ पर यह व्यू पॉइंट स्थित है। यह व्यू पॉइंट अलियार डैम और उसके जलाशय का एक अप्रतिम दृश्य प्रस्तुत करता है।
यहाँ से आपको पोल्लाची के मैदानों का भी सुंदर दृश्य दिखाई देता है। विशाल पहाड़ों और पश्चिमी घाट के दृश्यों को देखकर आपको प्राप्त कर लेने की अनुभूति होती है। अलियार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्रोजेक्ट से आती हुई पानी की आवाज़, चारों ओर ऊँचे ऊँचे पहाडों को देखकर आप अपने आपको एक बौने की तरह महसूस करते हैं।
अन्य कई व्यू पॉइंट भी है जिनमें – सांगली रोड पर स्थित नाल्लामुड़ी पूंजोलाई, कडंपराई और नंबर पराई। ये सभी व्यू पॉइंट पहाड़ियों और घाटियों का सुदर दृश्य प्रस्तुत करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications