वर्कला लाइट हाउस, वर्कला के आसपास के क्षेत्र में स्थित नामीगिरामी पर्यटन स्थलों में से एक है। यह ऐतिहासिक हाउस, 17 वीं सदी के ब्रिटिश शैली की वास्तुकला की याद ताजा करती है। वर्कला लाइट हाउस 130 फीट ऊंचा खड़ा हुआ है। इसे 1684 ई. में ईस्ट इंडिया कपंनी ने बनवाया था।
लाइट हाउस पर चढ़कर ऊपर जाने के बाद आप पूरे क्षेत्र का सुंदर और मनोरम नजारा स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यहां के आसपास के क्षेत्रों में अरब सागर, बैक वॉटर और वर्कला के शहर शामिल हैं। पर्यटक यहां अक्सर प्रकृति की सुंदरता और शांति का आनंद उठाने आते हैं। यह बाहर से आने वाले और स्थानीय लोगों के लिए भी एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है।



Click it and Unblock the Notifications