ऐसा माना जाता है कि सोला खंबी मंदिर का संबंध गुप्त काल से है। यह मंदिर बदोह कस्बे के कुरवाई में स्थित है। एक स्थानीय झील के उत्तरी छोर पर स्थित यह मंदिर बेहद खूबसूरत दिखता है।
मंदिर का छत सपाट है और इसमें 16 स्तंभ होने के कारण इसका नाम 16 खंभी मंदिर पड़ा। यह मंदिर करीब 8 वर्ग मीटर क्षेत्र पर फैला हुआ है और यह 1.5 मीटर के आधार पर टिका है। दशावतार मंदिर और सत-मधी मंदिर यहां से पास में ही है।



Click it and Unblock the Notifications