उदयेश्वर मंदिर बासौदा के उदयपुर गांव में स्थित है। मंदिर में कई पुराने संस्कृत के अभिलेख पाए गए हैं, जिससे यह पता चलता है कि इसे परमार राजा उदयादित्य ने 11वीं शताब्दी में 1059 से 1080 के बीच बनवाया था। यह मंदिर सड़क के जरिए विदिशा से अच्छे से जुड़ा हुआ है।
साथ ही विदिशा के कई हिस्सों से बासौदा के लिए ढेरों बसें चलती हैं। उदयेश्वर मंदिर बलुआ पत्थर से बना है और छोटे दीवारों से घिरा हुआ है। दीवार के बारही हिस्से पर उत्कृष्ट नक्काशी की गई है। भगवान शिव को समर्पित यह इस मंदिर में एक गर्भ-गृह, एक मंडप और तीन प्रवेश द्वार है। मंडप में जटिल नक्काशी की गई है और इसके तीन तरफ ड्योढ़ी है।
शिखर को पत्थरों से काट कर बेहतरीन तरीके से सजाए गए इस मंदिर का निर्माण वास्तुशिल्प की भूमिज शैली में किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications