वायनाड में चैन ट्री एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है क्योंकि इसके साथ एक रोचक कथा जुडी हुई है। वहाँ एक विशाल नंदी वृक्ष है जो पूरी दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।
ऐसी किंवदंती है कि एक अंग्रेज इंजीनियर एक स्थानीय गाइड करिन्थंदन की सहायता कठिन पहाडी रास्तों को पार करता हुआ वायनाड पहुंचा। वायनाड पहुँच कर इंजीनियर ने गाइड को मार डाला क्योंकि इस स्थान की खोज का श्रेय वह स्वयं लेना चाहता था। इसके बाद गाइड की आत्मा यहाँ आने वाले यात्रियों को डराने लगी। फिर एक पुजारी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग कर आत्मा को चेन द्वारा इस वृक्ष से बाँध दिया और इसलिए इस वृक्ष का नाम चेन वृक्ष पड़ा। आज भी नन्दी वृक्ष से एक चेन लटकी हुई है। यह चेन प्रति वर्ष हज़ारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
भले ही आप भूतों की कहनियों में विश्वास न करते हों पर यहाँ के सुंदर दृश्यों को देखने के लिए यहाँ अवश्य आएं।



Click it and Unblock the Notifications