मुल्लक्कल राजेश्वरी मन्दिर अलेप्पी शहर के केन्द्र में स्थित है। देवी दुर्गा के एक स्वरूप राजेश्वरी को समर्पित यह मन्दिर सुन्दर होने के साथ-साथ भक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। इस मन्दिर में देवी दुर्गा के कई स्वरूप हैं। केरल राज्य की परम्परागत शैली में बने इस मन्दिर को चेम्बगासेरी के राजा देवनारायन ने बनवाया था।
एक युद्ध के दौरान कई खोई हुई मूर्तियों को पाने पर राजा ने उनके सम्मान में चारों ओर एक मन्दिर बनवाने का फैसला किया। मन्दिर की इष्टदेवी के ऊपर छत नहीं है जिससे भक्तों को आकाश की अनन्तता का आशीष मिलता है। रंग और उत्साह के साथ इस मन्दिर में देवी दुर्गा के कई समारोह मनाये जाते हैं। इनमें से नवरात्रि, महानवमी, विजयदशमी, थईपूयकावडी आदि महत्वपूर्ण त्योहार हैं।



Click it and Unblock the Notifications