पेरियार नदी अलुवा शहर से 229कि.मी. की दूरी तक बहती है तथा यह केरल की सबसे बड़ी नदी है। तमिलनाडु और केरल से बहने वाली पेरियार नदी इन राज्यों के निवासियों के जीवन, प्रथाओं और परंपराओं को बहुत अधिक प्रभावित करती है।
दूर तक फैले हुए शांत, स्वच्छ किनारों पर ताड़ व नारियल के पेड़, अनेक मंदिर, मस्जिद और चर्च स्थित होने से यह नदी पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र है। इस नदी के किनारे बहुत सारे लघु उद्योग स्थित हैं। इसके बावजूद यह शहर के शोर से दूर है और अपनी सौम्यता व शांति को बनाए हुए है।
शांत और सुंदर नज़ारें इस नदी को प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा स्थान बनाते हैं। मुथिरापुझा, मुल्लयर,चेरुथोनि, पेरिंजंकुट्टी तथा इडामाला इसकी सहायक नदियाँ हैं।



Click it and Unblock the Notifications