Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» भुंतर

भुंतर – शांत व्यापारिक क्षेत्र

8

भुंतर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। समुद्र सतह से लगभग 2050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित भुंतर राज्य के प्रमुख गंतव्यों में से एक है। इसके अलावा इसे कुल्लू घाटी के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है और इस शहर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है।

भुंतर का इतिहास ईसाई धर्म की पवित्र किताब बाइबल के नोह के समान है। पौराणिक कथा के अनुसार मनु जिन्हें सभ्यताका संस्थापक माना जाता है, ने हिंदू देवी–देवताओं के लिए भुंतर में एक लोकतांत्रिक परिषदकी स्थापना की थी। ये देवता समाज में रहने वाले लोगों के नियंत्रण के लिए जिम्मेदार थे।

यह स्थान अनेक हिंदू धार्मिक केन्द्रों जैसे बशेश्वर महादेव मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, आदि ब्रम्ह मंदिर और और बिजली महादेव मंदिर के लिये जाना जाता है। यहाँ का एक अन्य प्रसिद्द मंदिर त्रियुग नारायण मंदिर है जो संरक्षण के हिंदू देवता विष्णु को समर्पित है।  800 ई. में निर्मित यह एक प्राचीन मंदिर है जो भुंतर से लगभग 12 किमी. की दूरी पर स्थित है।

दर्शनीय स्थलों की सैर के अलावापर्यटक यहाँ कई साहसिक गतिविधियाँ जैसे लंबी पैदल यात्रा, रॉक क्लाइम्बिंग और कायाकिंगकर सकते हैं। इस स्थान का एक अन्य आकर्षण वार्षिक भुंतर मेला है जो उत्तर भारत का लोकप्रिय मेला है। 3 दिन का यह मेला हर सालजून या जुलाईके महीनेमेंआयोजित किया जाता है।

भुंतर तक इसके हवाई अड्डे द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है जो भुंतर हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है। इस गंतव्य का निकटतम रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन है जो 320 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नई दिल्ली और चंडीगढ़ से इस स्थान के लिये नियमित बस सेवा उपलब्ध है।

भुंतर की सैर के लिये आदर्श समय सितंबर और मार्च के महीने हैं क्योंकि इस दौरान जलवायु सुखद होती है।

भुंतर इसलिए है प्रसिद्ध

भुंतर मौसम

घूमने का सही मौसम भुंतर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें भुंतर

  • सड़क मार्ग
    नई दिल्ली और चंडीगढ़ से भुंतर के लिये बसें आसानी से उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन इस गंतव्य का निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के अन्य भागों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और जयपुर आदि से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस रेलवे स्टेशन के बाहर से पर्यटक भुंतर के लिये टैक्सी का लाभ उठा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    भुंतर हवाई अड्डा जिसे कुल्लू मनाली हवाई अड्डा या कुल्लू हवाई अड्डा भी कहा जाता है भुंतर का निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा प्रमुख भारतीय शहरों जैसे पठानकोट, नई दिल्ली, चंडीगढ़, धरमशाला और शिमला से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jun,Wed
Check Out
11 Jun,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu