थरुवंजी, चंदेरी के पास स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह एक पुराना गाँव है जो चंदेरी शहर से 26 किमी. की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह गाँव सभी लोगों के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है परंतु जैन लोगों के लिए इसका विशेष महत्व है।
थरुवंजी इस गाँव में स्थित जैन मंदिरों में से एक है। बहुत प्राचीन समय से ये मंदिर जैन संस्कृति के प्रमाण हैं। इन जैन मंदिरों का निर्माण मध्यकालीन युग में हुआ था। जैन समुदाय के लोगों के लिए आज भी इस छोटे से स्थान का बहुत सांस्कृतिक महत्व है।



Click it and Unblock the Notifications