Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» देशनोक

देशनोक - अद्वितीय पूजा के साथ एक गाँव

10

देशनोक एक छोटा सा पुरवा है जो राजस्थान के कैमल कंट्री बीकानेर में स्थित है । पहले इस स्थान का नाम दस नोक था जिसका अर्थ होता है दस कोने बताया जाता है की पहले यहाँ की दस बस्तियां दस कोनों से जुडी हुई थी । ये जगह पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है और बीकानेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देशनोक करणी माता मंदिर और कई अन्य त्योहारों के लिए भी जाना जाता है।

धर्म के कारण चूहों पर आस्था

देशनोक में स्थित करनी माता मंदिर एक दुर्लभ पर्यटक आकर्षण है । ये भारत का एक अनूठा तीर्थस्थल है जहाँ चूहों की पूजा की जाती है । ये मंदिर मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है । यहाँ करनी माता को मां दुर्गा के एक अवतार के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है की करनी माता बीकानेर के राजाओं की शाही देवी हैं । इस मदिर को राजा गंगा सिंह ने 20वीं शताब्दी में बनवाया था । ये मंदिर आज 20,000 चूहों का घर है जिन्हें कबस कहा जाता है । स्थानीय लोगों का मानना है कि इन चूहों में देवी के बच्चों की  आत्मा होती हैं और वे बस उन्हें सम्मानित कर रहे हैं यहाँ के लोग इन चूहों को बहुत पवित्र मानते हैं।

यहाँ मंदिर में संगमरमर पर उकेरी गयी नक्काशियां इस मंदिर की शोभा को और भी बढाती है जो किसी भी पर्यटक का मन मोहने के लिए काफी है । यहाँ मार्च से अप्रैल और सितम्बर से अक्टूबर में आयोजित होने वाले करनी माता मेले में भक्तों की एक बड़ी संख्या को देखा जा सकता है जो यहाँ एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है । गणगौर महोत्सव भी देशनोक का एक लोकप्रिय इवेंट  है।  यह त्यौहार मार्च के महीने में देवी गौरी माता के सम्मान में महिलाओं के द्वारा मनाया जाता है।

देशनोक पहुंचना

बड़ी ही आसानी और सुलभता के साथ सड़क, रेल और वायु मार्ग से देशनोक पहुंचा जा सकता है । देशनोक के लिए निकटतम हवाई अड्डा जोधपुर में स्थित है जबकि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा निकटतम अंतरराष्ट्रीय एयरबेस है । यह हवाई अड्डा रोजाना की फ्लैट के माध्यम से  भारत के प्रमुख शहरों जैसे कोलकाता , चेन्नई बैंगलोर और मुंबई से जुड़ा है।

पर्यटकों द्वारा जोधपुर रेलवे स्टेशन के माध्यम से भी यहाँ पहुंचा जा सकता है । ये रेलवे स्टेशन भारत के समस्त प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, चुरू , दिल्ली , कालका हावड़ा और भटिंडा से नियमित ट्रेनों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। यहाँ जाने के लिए आगरा, दिल्ली अजमेर, जोधपुर, अहमदाबाद, जैसलमेर, झुंझुनू , उदयपुर, बाड़मेर, कोटा जैसे प्रमुख शहरों से बस भी उपलब्ध है । यहाँ आने वाले पर्यटक देशनोक जाने के लिए बीकानेर से कैब भी ले सकते हैं ।    

देशनोक का मौसम

देशनोक साल भर गर्म रहता है। अगर आप देशनोक की सैर की योजना बना रहे हैं तो यहाँ घूमने का सबसे उत्तम समय नवम्बर से फरवरी के बीच का है ।

देशनोक इसलिए है प्रसिद्ध

देशनोक मौसम

घूमने का सही मौसम देशनोक

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें देशनोक

  • सड़क मार्ग
    यहाँ आने वाले पर्यटक सुविधाजनक बसों के माध्यम से बीकानेर तक पहुँच सकते हैं जो राज्य के स्वामित्व में है, यहाँ आने वाले पर्यटक शानदार बसों से दिल्ली, आगरा, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, अहमदाबाद, झुंझुनू, बाड़मेर, जैसलमेर, उदयपुर और कोटा से बीकानेर आ सकते हैं। बीकानेर से देशनोक आने के लिए कैब भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    देशनोक रेलवे स्टेशन से हर स्थान पर जाने के लिए सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी की सुविधा है। हालाँकि यहाँ से आने वाले पर्यटक कैब भी ले सकते है। देशनोक एक छोटा स्टेशन होते हुए भी सभी प्रमुख शहरों जैसे जयपुर,चुरू, जोधपुर, कालका, दिल्ली, हावड़ा और भटिंडा जैसे प्रमुख भारतीय स्थलों से जुड़ा है। यहां से आने वाले लोग जोधपुर जा सकते हैं जहाँ से उन्हें अलग अलग शहरों तक जाने के लिए ट्रेन मिल जायगी।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    जोधपुर हवाई अड्डा देशनोक के लिए निकटतम घरेलू एयरबेस है। विदेशी पर्यटक यहाँ आने के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से यहाँ पहुँच सकते हैं। ये हवाई अड्डा सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ ह। चेन्नई, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता से हर समय यहाँ आने के लिए फलाईट मिल जाएंगी। जोधपुर हवाई अड्डे से देशनोक आने के लिए टैक्सियाँ उपलब्ध है। उचित मूल्य पर टैक्सी करके यहाँ पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue