सीता देवी झील, जो देवीकुलम झील के रूप में अधिक लोकप्रिय है, पिकनिकर्स को न केवल इसलिए आकर्षित करता है क्योंकि यह एक सुंदर जगह है, बल्कि यहां का जल खनिजों से भरपूर है व रोगनाशक गुणों से युक्त है। झील में एक गर्म पानी का झरना है तथा यह उन लोगों को आकर्षित करता है जो शांतिपूर्ण वातावरण का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
यहाँ प्रकृति के कई शानदार रूप दिखाई पड़ते हैं जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस झील की पवित्रता और शुद्धता से जुड़ा एक पहलू और है। एक किंवदंती के अनुसार महाकाव्य रामायण की सीता देवी नें खुद यहाँ स्नान किया था। लम्बे-लम्बे पेड़ों की छाया, हरे भरे लॉन, चट्टानों के मध्य से गिरता शांत व स्वच्छ जल तथा पक्षियों की चहचहाहट, सीता देवी झील को एक आदर्श गंतव्य स्थल बना देती हैं।
प्रकृति की इन सुन्दर अठखेलियों का गवाह बनने से कोई नहीं चूकना चाहेगा क्योंकि ऐसा अहसास मिलता है कि मानो स्वंय स्वर्ग इन कोहरे से आच्छादित पहाड़ियों में उतर आया हो।



Click it and Unblock the Notifications