आम ख़ास बाग़, मुग़ल बादशाह बाबर द्वारा राजमार्ग पर बनवाई गई एक सराय के अवशेष हैं। बाद में शाहजहाँ द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया क्योंकि कई शाही परिवार लाहौर जाते समय यहाँ रूकते थे। आम ख़ास बाग़ परिसर का एक वातानुकूलित तंत्र, जिसे सरद खाना कहा जाता है, ध्यान देने योग्य है।
इस परिसर में स्थित दौलत-खाना-ए-ख़ास या शीशमहल एक ऐसा स्मारक है जिसे सजावटी दीवारों, मीनारों, टैंकों, फव्वारों और सुंदर चमकदार टाइल्स वाले गुंबदों के साथ सजाया गया था। हमाम में भी पानी गर्म करने के लिए कुशलतापूर्वक विशेष भूमिगत टेराकोटा चैनल्स बनाये गए थे।
प्रति वर्ष शहीदी ज़ोर मेले के समय यहाँ एक लाईट एंड साउंड (प्रकाश एवं ध्वनि) प्ले, जिसे सरहिंद की दीवार कहते हैं, का आयोजन किया जाता है। पर्यटकों को इसे अवश्य देखना चाहिए क्योंकि यह सिखों की शहादत को यांत्रिक तरीके से प्रदर्शित करता है।



Click it and Unblock the Notifications