फ्लोटिंग रेस्टॉरेंट पानी पर तैरती हुई एक प्रभावशाली संरचना है। जीटी रोड पर सरहिंद नहर पर स्थित यह संरचना अपनी विभिन्नता के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। तैरते जहाज़ जिसमें 8 सुइट और एक रेस्टॉरेंट है, विशेष रूप से इस तरह बनाये गए हैं कि वे 8000 क्यूसेक से भी अधिक पानी का दबाव सहन कर सकें।
इस स्थान पर यात्रियों को एक रात ठहरने की सुविधा प्राप्त है जिससे कि वे सुंदर दृश्यों का आनंद उठा सकें। गर्मी के मौसम में मेहमानों की यहाँ भारी भीड़ होती है और इस स्थान की देखभाल ‘पंजाब पर्यटन विकास निगम द्वारा’ की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications