उस्ताद दी मज़ार, शाहगिर्द की मज़ार से केवल एक किमी दूर है। यह एक प्रसिद्ध वास्तुविद और निर्माता उस्ताद सयद खान का मकबरा है। वास्तुकला की मुग़ल शैली का यह अद्भुत उदाहरण यात्रियों में कौतूहल उत्पन्न करता है। इस संरचना में एक विशाल गुंबद है जिसमें एक छोटे प्रवेश द्वार के ऊपर बड़ा गलियारा है। यह स्थान सुन्नी मुसलमानों द्वारा दूसरा मक्का माने जाने वाले रौज़ा शरीफ के एकदम पास है।



Click it and Unblock the Notifications