अम्बाक्कुडी श्री अनिथु वेथु कालीअम्मन कोविल, एक हिंदू मंदिर है जो कराईकुडी से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। कोविल शब्द को अर्थ होता है मंदिर, यह एक तमिल शब्द है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इस मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थित है। यह मंदिर काफी विशाल और भव्य है। यहां एक बड़ा राजागोपुरम स्थित है। इस मंदिर में स्थित कुंड में श्रद्धालु स्नान करते है। त्यौहारों के दौरान यहां बहुत भीड़ होती है।



Click it and Unblock the Notifications