ओएसिस परिसर ग्रैंड ट्रंक रोड के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 1 पर करनाल में गांव उचाना में स्थित है। यह शांत और निर्मल कर्ण झील के किनारे पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस झील पर उड़ान भरते सुंदर पंक्षि और उसके बीच आकर्षक नौका विहार की सुविधा वाकई दिल को छू लेने वाली है।
रिसॉर्ट में शानदार लॉन से घिरा हुआ एक जलाशय है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के रुकने लिये यह एक लोकप्रिय स्थल है, जहां आराम व जलपान की व्यवस्था है। स्थानीय पर्यटक अक्सर पिकनिक या झील और एक नहर के बीच स्थित कॉटेज में अपने प्रियजनों के साथ एक रात के ठहरने के लिए यहां आते हैं।
ओएसिस परिसर वे प्रवेश और शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, रेस्तरां, चाट की दुकान, उपहार की दुकाने, फल और जूस की दुकानें हैं, जिनकी वजह से दिन भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली हाट की तरह एक क्राफ्ट बाजार भी है, जहां हस्तशिल्प और हथकरघा वस्तुएं बिकती हैं। परिसर में एक पेट्रोल पंप, कार पार्किंग, बच्चों के लिये झूले और अन्य सुविधाएं भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications