Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कासरगोड

कासरगोड - विविध संस्कृति का एक भूमि

15

कासरगोड केरल के उत्तरी भाग में स्थित है। यह अपने ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्त्व के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। कहा जाता है की 9 वीं और 14 वीं शताब्दी में कासरगोड के माध्यम से अरब केरल में आये। बेकल किला यहाँ पर एक यादगार स्मारक के रूप में स्थित है। कासरगोड का नाम दो शब्दों के मेल से बना है 'कासरा' जिसका अर्थ संस्कृत में तालाब है और 'क्रोडा' जिसका अर्थ है खज़ाना रखने की सुरक्षित जगह। कासरगोड कासरका पेड़ों से घिरा हुआ है। इसीलिए कासरगोड का नाम इन पेड़ों से भी उत्पन्न हुआ माना जाता है। यहाँ इस प्रकार के अन्य पेड़ भी हैं जो केवल तटीय इलाके में पाए जाते हैं।

कासरगोड की भूमि नारियल के पेड़ों और छोटी छोटी धाराओं से घिरी हुयी हैं जो पहाड़ी इलाके से होते हुए समुन्द्र से जाकर मिल जाती हैं। यहाँ की विशेषताओं में ढालू छत और बेक्ड टाइलों से बने घर भी शामिल हैं।

विविध संस्कृति का प्रदर्शन

कासरगोड अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से यह कंबाला (भैसों की लड़ाई) और मुर्गों की लड़ाई के लिए जाना जाता है जो यहाँ के देवता थेय्यम को खुश करने के लिए आयोजित किया जाता है। यहाँ हर धर्म के लोग रहते हैं - हिन्दू, मुस्लिम और इसाई। इसके बावजूद यह जिला अपने धार्मिक गतिविधियों और भाईचारे के लिए जाना जाता है। यहाँ विविध प्रकार की भाषाएँ जैसे की मलयालम, टुलू,कन्नड़, कोंकणी तथा तमिल बोली जाती है।

कासरगोड के आस पास पर्यटक स्थल

यहाँ के आकर्षणों में गोविन्द पाई मेमोरियल, मदियाँ कुलम मंदिर, मालिक दीनार मस्जिद मुख्य हैं और आस पास के क्षेत्रों में बेकल, कन्नूर थालास्सेरी, और पय्योली हैं।

कासरगोड इसलिए है प्रसिद्ध

कासरगोड मौसम

घूमने का सही मौसम कासरगोड

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कासरगोड

  • सड़क मार्ग
    कासरगोड के लिए सड़क मार्ग से यात्रा अपेक्षाकृत सस्ता है। कासरगोड के लिए केएसआरटीसी की बसें तथा प्राइवेट बसें भी उपलब्ध हैं। सुरम्य परिदृश्य सड़क मार्ग से यात्रा को और मनमोहक बना देता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कासरगोड असाधारण प्राकृतिक परिवेश का दावा करती है और इसीलिए इस गंतव्य के लिए ट्रेन यात्रा ही सही मायने में यादगार हो सकती है। कासरगोड रेलवे स्टेशन दक्षिण और उत्तर भारत में सभी प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कासरगोड से मंगलौर हवाई अड्डा निकटतम है। यह करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप दक्षिण की तरफ से आना चाहते हैं तो कोच्ची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ से 420 किलोमीटर दूर है। टैक्सी सेवाएं उचित मूल्यों पर मंगलोर हवाई अड्डे से उपलब्ध हैं। आप बंगलोर हवाई अड्डे से भी रेल या सड़क मार्ग से पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
24 Jul,Fri
Return On
25 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
24 Jul,Fri
Check Out
25 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
24 Jul,Fri
Return On
25 Jul,Sat