त्रिप्रायर नदी के किनारे स्थित त्रिप्रायर श्री राम मंदिर कोडुन्गल्लुर का प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह त्रिप्रायर में स्थित है जो कोडुन्गल्लुर शहर से लगभग 15 किमी. की दूरी पर है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम की इस मंदिर में पूजा की जाती है।
इस छोटे से सुंदर मंदिर के बारे में कई किवदंतियां और कथाएँ प्रचलित हैं और किवदंतियों के अनुसार इस मंदिर में स्थापित मूर्ति यहाँ के स्थानीय मुखिया को समुद्र तट पर मिली थी। कहा जाता है कि इस मूर्ति में भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव के तत्व हैं अत: इसकी पूजा त्रिमूर्ति के रूप में की जाती है।
यह मंदिर अरट्टूपुझा पूरम उत्सव के लिए प्रसिद्द है। मंदिर के परिसर में एक गर्भ गृह और एक नमस्कार मंडपम है जहाँ रामायण के चित्र हैं और नवग्रहों को दर्शाती हुई लकड़ी की नक्काशी और प्राचीन भित्ति चित्र हैं। त्रिप्रायर श्री राम मंदिर में पारंपरिक कलाओं जैसे कोट्टू (नाटक) का नियमित प्रदर्शन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications